{"_id":"6ac3f58330eb842daa04906c","slug":"crocodile-hunts-goat-leopard-kills-dog-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-186775-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मगरमच्छ ने बकरी, तेंदुए ने कुत्ते को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मगरमच्छ ने बकरी, तेंदुए ने कुत्ते को बनाया शिकार
Tue, 06 Oct 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
रोड के किनारे मौजूद अजगर। स्रोत: ग्रामीण
बिजुआ। आबादी के आसपास वन्यजीवों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। गोला वन रेंज के पिपरिया गंगा में सुभाष की बकरियां रविवार शाम नहर मोड़ के पास खेत में चर रही थीं।
नहर से निकले मगरमच्छ ने एक बकरी को जबड़े में दबा लिया और नहर की ओर खींचने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए लाठी-डंडे चलाए। इसके बाद मगरमच्छ बकरी को छोड़कर नहर के पास स्थित तालाब की ओर चला गया। गंभीर रूप से घायल बकरी की कुछ देर बाद मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कई बार वन विभाग से शिकायत की जा चुकी है। आरोप है कि टीम ने तालाब के कुछ हिस्से में जाल लगाकर खानापूरी की, लेकिन मगरमच्छ नहीं पकड़ा गया। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी मगरमच्छ कई पशुओं को शिकार बना चुका है। घटना की सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम के मौके पर न पहुंचने का भी आरोप है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वनाधिकारी गोला अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है।
मटैहिया में रविवार रात करीब 8:30 बजे गन्ने के खेत से निकला तेंदुआ आबादी में पहुंच गया। उसने पूर्व प्रधान सूबेदार के घर के सामने बंधे कुत्ते को उठा लिया। लोगों ने शोर मचाकर उसे भगाने का प्रयास किया। हल्ला मचाने पर तेंदुआ कुत्ते को लेकर वापस गन्ने के खेत की ओर चला गया। भीरा रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि सुबह से वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
-- -- -- -- -- --
हाईवे पर पांच फीट लंबा अजगर, यातायात प्रभावित
बिजुआ/निघासन । भीरा-पलिया हाईवे पर शारदा नदी पुल के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे पांच फुट लंबा अजगर सड़क पर दिखाई दिया। उसे देखने के लिए राहगीरों ने वाहन रोक दिए। दोनों ओर भीड़ जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर को पकड़कर सड़क से हटाया। भीरा रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया है। निघासन में दक्षिण निघासन रेंज के दुबहा गांव में सोमवार को खेत में करीब 18 फुट लंबा अजगर निकल आया। सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर लुधौरी वन ब्लॉक के जंगल में छोड़ दिया।
रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि अजगर का वजन करीब 50 किलो था। क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा होने से सांप और अन्य वन्यजीव आबादी की ओर आ रहे हैं।
गौढ़ीपुरवा गांव के एक निजी स्कूल में रसेल वायपर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।