{"_id":"7e99585c9d91aceeaed9fa03f6fa0b02","slug":"the-attack-on-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी पर जानलेवा हमला
लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 21 Feb 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला मिश्राना के इमली चौराहे पर शनिवार की रात करीब सवा दस बजे दुकान बंदकर घर लौट रहे व्यापारी के टोकने पर पांच लोगों ने लोहे की राड से उनपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे व्यापारी और उसका दोस्त घायल हो गया। सूचना पाकर कोतवाल जीएस पांडेय और मिश्राना चौकी इंचार्ज हंसमती मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला जोड़ी बंगला निवासी व्यापारी कुमार सौरभ और उसका दोस्त शोभित गुुप्ता शनिवार की रात करीब सवा दस बजे दुकान से घर लौट रहे थे। रास्ते में इमली चौराहे पर दोनों पहुंचे, तो वहां पांच युवक एक वृद्ध से गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर व्यापारी कुमार सौरभ ने युवकों को गाली-गलौज करने से मना करते हुए टोका, तो युवकों ने लोहे की राड से व्यापारी और उसके दोस्त शोभित गुप्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी और उसका दोस्त घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए, तो हमलावर युवक मौके से भाग निकले। मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों का मेडिकल कराया। इसके बाद व्यापारी कुमार सौरभ की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच मिश्राना चौकी इंचार्ज हंसमती को सौंपी गई है।