फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The appearance of Bus Station Road is being improved with an investment of Rs 61 lakh.

Lakhimpur Kheri News: 61 लाख से संवारी जा रही बस स्टेशन रोड की सूरत

Mon, 29 Sep 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The appearance of Bus Station Road is being improved with an investment of Rs 61 lakh.
बस स्टेशन रोड पर शुरू हुआ निर्माण कार्य, खोदा जा रहा डिवाइडर। संवाद
लखीमपुर खीरी। लंबे समय से जर्जर और गड्ढों में तब्दील बस स्टेशन मार्ग अब जल्द ही नए निर्माण और सुंदरीकरण का हिस्सा बनने जा रहा है। हीरालाल धर्मशाला चौराहा से गुरु गोविंद चौक तक लगभग 520 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 60 लाख 89 हजार रुपये से शुरू हो चुका है। इसमें सड़क निर्माण में 35 लाख 48 हजार और डिवाइडर व ग्रिल में 25 हजार 41 हजार का खर्च आएगा।
विज्ञापन


इसके तहत सड़क के निर्माण के साथ-साथ पुराने और डैमेज डिवाइडरों को भी तोड़कर नई व्यवस्था की जाएगी। हालांकि पूरा डिवाइडर नहीं तोड़ा गया है, जहां जहां क्षतिग्रस्त था उतना ही तोड़ दिया गया है। डिवाइडरों पर लोहे की ग्रिल भी लगाई जाएगी, जिससे यातायात और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।
विज्ञापन


बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या और गड्ढों के कारण पैदल और वाहन चालकों को हो रही परेशानियों का समाधान होगा। यह सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में होने के कारण लोगों की दैनिक यात्रा और व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही थीं। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य पूरा होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी और बस स्टेशन मार्ग पर पुराने गड्ढों, जलभराव और असुविधाओं का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टेशन मार्ग का काम शुरू हो चुका है, उम्मीद है एक माह में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। यहां डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगेगी जैसी सौजन्या चौक वाली सड़क पर लगी है। - संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका, लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed