फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The administration reached to vacate Kanshiram Awas from the people living illegally

Lakhimpur Kheri News: अवैध रूप से रह रहे लोगों से कांशीराम आवास खाली कराने पहुंचा प्रशासन

Thu, 12 Jun 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The administration reached to vacate Kanshiram Awas from the people living illegally
कांशीराम आवास कॉलोनी में नायब तहसीलदार से मिन्नतें करते लोग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। भुसौरिया रोड स्थित कांशीराम शहरी आवासों में लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को आवास खाली कराने पहुंची प्रशासन की टीम को देखकर वहां रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। भीषण गर्मी में आशियाना छिनने से परेशान लोग अधिकारियों के समक्ष मिन्नतें करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

करीब दो दशक पूर्व बसपा सरकार में कांशीराम शहरी गरीब कल्याण योजना के तहत 96 आवास बनवाए थे, जिनका अभी आवंटन नहीं हुआ है। इन आवासों में रसूखदारों के संरक्षण में लोग अवैध रूप से रहने लगे। कुछ आवासों में लोगों ने रहने के बजाय ताला डालकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इन आवासों को खाली कराकर सामाजिक संगठन, पालिका सदस्य व अन्य जरूरतमंदों को आवंटित करने की मांग कई बार की जा चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सर्वेश यादव के नेतृत्व में राजस्व, नगर पालिका परिषद और पुलिस टीम आवासों को खाली कराने पहुंची। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने 108 एंबुलेंस भी खड़ी करा ली ताकि आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। देर शाम तक कार्रवाई चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासों में रह रहे परिवारों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना दिए कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई से पूर्व नोटिस दिया जाना चाहिए था। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कांशीराम शहरी आवासों में अवैध रूप से कब्जे की शिकायतें मिल रहीं थीं, जिन्हें खाली करा कर शीघ्र ही आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।




प्रशासन की अनदेखी से बिना अनुमति आवासों में रहने लगे लोग

अवैध कब्जों के मामलों में प्रशासन की अनदेखी और लचीलापन उजागर होता है। करीब दो दशक पूर्व आवास बनवाए गए थे। इनका अभी आवंटन भी नहीं हुआ है। जरूरतमंद लोग बिना अनुमति के रहने लगे थे। यदि प्रशासन की सक्रियता बनी रहती तो आवासों में अवैध कब्जे न हो पाते और वर्षों से रह रहे लोगों को परेशान न होना पड़ता।

कांशीराम आवास कॉलोनी में नायब तहसीलदार से मिन्नतें करते लोग। संवाद

कांशीराम आवास कॉलोनी में नायब तहसीलदार से मिन्नतें करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed