{"_id":"681e48a27f620df6d30d59e5","slug":"the-accused-of-robbing-a-bullion-trader-was-arrested-in-an-encounter-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-145478-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सराफा व्यवसायी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सराफा व्यवसायी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
घायल आरोपी को ले जाती पुलिस। पुलिस
फरधान। नौ दिन पूर्व हुई सराफा व्यवसायी से लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस के साथ 2600 रुपये की नकदी बरामद की है।
30 अप्रैल को सराफा व्यापारी नवल किशोर सोनी निवासी मोहल्ला मोतीपुर कोतवाली सदर अपनी कैमहरा स्थित ज्वैलरी की दुकान से घर जा रहे थे। रास्ते में रुकुंदीपुर गन्ना सेंटर के पास दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उनसे 50,000 रुपये नकद और 20 ग्राम सोना लूट लिया था। विरोध करने पर नवल किशोर को पीट कर घायल भी कर दिया था।
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने ग्राम कंचनपुर के पास से अभियुक्त सुधीर कश्यप उर्फ मामा निवासी अर्जुन पुरवा, कोतवाली सदर, राशिद निवासी छाउछ कोतवाली सदर और अब्दुल हुसैन निवासी ग्राम विनौरा थाना पढुवा को गिरफ्तार कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी ने बताया वाहन चेकिंग के दौरान फरार चल रहे चौथे आरोपी गामा उर्फ सुफियान निवासी बिनौरा थाना पढुवा की घेराबंदी कर ली गई।
विज्ञापन
खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया इससे उसके दाएं पैर में गोली लगी। आरोपी का प्राथमिक उपचार सीएचसी फरधान में कराया गया। पुलिस ने बताया लूट के आरोप में गामा को जेल भेज दिया गया है। बाकी फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश जारी है।