{"_id":"623e1007ce80d756a151729b","slug":"the-accused-of-robbery-from-the-businessman-surrendered-in-the-court-lakhimpur-news-bly4792542173","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से लूट के आरोपी ने न्यायालय में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से लूट के आरोपी ने न्यायालय में किया समर्पण
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
निलंबित इंस्पेक्टर हुए बहाल, नए एसओ ने चार्ज संभाला
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र में लखीमपुर-सिकंद्राबाद हाईवे पर 10 दिन पहले व्यापारी से कार रोककर हुई 40 लाख की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों में से एक आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। वहीं इस मामले में निलंबित किए गए इंस्पेक्टर राजकरन शर्मा को बहाल कर दिया गया है। उनके स्थान पर तैनात किए गए एसआई देवेंद्र कुमार को एसओ नीमगांव बनाया गया है।
16 मार्च को लखीमपुर के मोहल्ला काशीनगर निवासी व्यापारी राकेश अग्रवाल से सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र में कासिमपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने करीब 40 लाख रुपये लूट लिए थे। सीओ मितौली अभय प्रताप मल्ल के नेतृत्व में स्वॉट टीम व स्थानीय पुलिस ने चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 34 लाख रुपये बरामद किए थे, जबकि दो अन्य अभियुक्त लकेसर थाना फरधान निवासी कृपाल और जितेंद्र फरार चल रहे थे। इनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। कृपाल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है, लेकिन जितेंद्र अभी फरार है।