फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thapa overpowered three wrestlers, then the weather became an obstacle

Lakhimpur Kheri News: तीन पहलवानों पर भारी पड़े थापा, फिर मौसम बना बाधा

Wed, 08 Apr 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Thapa overpowered three wrestlers, then the weather became an obstacle
गोला के स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दंगल की पहली कुश्ती की शुरुआत कराते सांसद उत्कर्ष वर्मा। सं
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। राजेंद्र गिरि स्टेडियम में मंगलवार को कुश्ती का ऐसा रोमांच देखने को मिला कि दर्शक ताली बजाने पर मजबूर हो गए। मुलायम सिंह यादव स्मृति राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल के पहले ही मुकाबले में नेपाल के काठमांडो के गूंगा थापा ने दमदार अंदाज में ऐसा जलवा दिखाया कि पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के रिंकू यादव से शुरू हुआ मुकाबला अचानक और दिलचस्प हो गया, जब थापा के सामने एक साथ तीन पहलवान उतर आए। थापा ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए एक-एक कर तीनों को पटखनी दे दी। यह नजारा देख दर्शक खुशी से झूम उठे और सीटियां-तालियां बजने लगीं।
विज्ञापन

इसी रोमांच के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी और बारिश ने दंगल की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया और मुकाबले रोकने पड़े। करीब एक घंटे बाद जब आसमान साफ हुआ, तो फिर से दंगल शुरू हुआ और दर्शकों का उत्साह भी पहले जैसा ही दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद उत्कर्ष वर्मा, सपा जिला अध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व एमएलसी शशांक यादव और पूर्व विधायक विनय तिवारी ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। आयोजक वारिस अली ने अतिथियों का आभार जताया। दंगल का संचालन अयोध्या के बजरंगी पहलवान ने किया। इस दौरान अशोक कनौजिया, सतीश वर्मा, विजय पाठक, मेराज खान और प्रभात गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

-----------------
आज भी दिखेगा दांव-पेच का दम
दंगल के दूसरे दिन भी देशभर के पहलवान अखाड़े में उतरेंगे। आयोजकों का दावा है कि मुकाबले और ज्यादा रोमांचक होंगे।

गोला के स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दंगल की पहली कुश्ती की शुरुआत कराते सांसद उत्कर्ष वर्मा। सं

गोला के स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दंगल की पहली कुश्ती की शुरुआत कराते सांसद उत्कर्ष वर्मा। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed