फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Textile trader accuses accountant of embezzling Rs 15 lakh

Lakhimpur Kheri News: एकाउंटेंट पर कपड़ा व्यापारी ने लगाया 15 लाख की हेराफेरी करने का आरोप

Mon, 19 May 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Textile trader accuses accountant of embezzling Rs 15 lakh
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला थरवरनगंज स्थित एक कपड़ा व्यापारी ने मुख्य एकाउंटेंट पर हेराफेरी कर 15 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में कंचन साहू ने बताया कि उनकी साहू गारमेंट के नाम से फर्म है। फर्म का हिसाब-किताब देखने के लिए गुड़ मंडी निवासी अनुराग गुप्ता को एकाउंटेंट के रूप में रखा। आरोप है कि फर्म में काफी समय से बिक्री किए गए सामान और बिक्री से मिली राशि में काफी अंतर देखा जा रहा था, कई बार अनुराग से पूछने पर उसने जल्द ही सब कुछ सही कर देने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि कंचन के पति राजेंद्र साहू ने एक मई 2025 को अनुराग गुप्ता को कैश काउंटर से पांच हजार रुपये की चोरी करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ के दौैरान अनुराग ने 30 अप्रैल 2025 को भी दस हजार रुपये चोरी करने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने एक साल में बिलों में हेराफेरी व कंप्यूटर से छेड़छाड़ कर करीब 15 लाख रुपयों की चोरी कर फर्म को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed