{"_id":"ee7965711b09eb86afba8fffb3841473","slug":"tet-primary-teachers-seeking-to-unleash-the-honorarium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी प्राथमिक शिक्षकों ने की मानदेय दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी प्राथमिक शिक्षकों ने की मानदेय दिलाने की मांग
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 22 Feb 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की तथा मूल अभिलेखों का सत्यापन कराने और बकाया मानदेय दिलाने की मांग की है।
बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात टीईटी प्राथमिक शिक्षकों ने सोमवार को विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा ने कहा कि जनवरी 2015 में चयनित प्रशिक्षु शिक्षक सहायक अध्यापक तो बन गए, लेकिन मानदेय न मिलने से वह काफी परेशान हैं। टीईटी प्राथमिक शिक्षकों ने बताया है कि उनका प्रशिक्षण करीब दस माह चला, लेकिन मानदेय केवल 6 माह का मिल पाया है। इसके बाद शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिले लगभग चार माह हो गए हैं लेकिन मूल अभिलेखों का सत्यापन न होने से अधिकतर सहायक अध्यापक वेतन मिलने से वंचित हैं। अभिलेखों के सत्यापन शीघ्र कराएं। विनोद गौतम ने मांग की कि नियुक्तिपत्र और कार्यभार ग्रहणपत्रों का सत्यापन सभी ब्लाकों पर कैंप लगाकर कराया जाए। बैठक में शिल्पा शर्मा, पूनम शर्मा, संगीता वर्मा, अंकिता साहू, मीनाक्षी, वंदना, दीपक कुमार वैश्य, मो.शादाब, पवन तिवारी, कौशल किशोर, अखिलेश शर्मा, राजकुमार वर्मा, अनिरुद्ध चौधरी और गोपाल सिंह सहित तमाम लोग शामिल थे।