फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Test results have lagged behind public school

परीक्षा परिणामों में पिछड़ गए सरकारी स्कूल 

Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Test results have lagged behind public school
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल-इंटर की टॉप टेन में नहीं बना सके स्थान
विज्ञापन

सीमित संसाधनों वाले प्राइवेट कॉलेजों ने मारी बाजी
ग्रामीण इलाकों में भी उभर कर सामने आए मेधावी

जिले के परीक्षा परिणामों ने एक बात साबित कर दी है कि भारी भरकम इमदाद पाने वाले सरकारी कॉलेजों जीआईसी, जीजीआईसी का प्रदर्शन काफी खराब रहा हैै। टॉप टेन की सूची में एक भी छात्र अपना स्थान नहीं बना सका। सूची में ज्यादातर लखीमपुर और गोला के मेधावियों ने कब्जा जमाया है तो ग्रामीण इलाकों मितौली, मैगलगंज, खमरिया के कुछ मेधावियों ने जरूर टाप टेन सूची में स्थान हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। 
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों से बात स्पष्ट हो गई है कि सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई का स्तर काफी दयनीय हालत में पहुंच चुका है, जैसे प्राइमरी शिक्षा। राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं सूची में स्थान हासिल करने से वंचित रह गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल सरकार से सहायता प्राप्त कॉलेजों का भी है। टाप टेन सूची पर गौर करें तो ज्यादातर सरस्वती विद्या मंदिर शृंखला के हैं, जिनके छात्र-छात्राओं ने सूची पर कब्जा जमाया है। इंटरमीडिएट परीक्षा की टाप टेन में शामिल सभी छात्र-छात्राएं सरस्वती विद्या मंदिर से ताल्लुक रखते हैैं। जबकि हाईस्कूल की टाप टेन सूची में राजा लोने सिंह, नवोदय इंटर कॉलेज के छात्रों ने स्थान पक्का किया है। 
विज्ञापन

--
टॉप टेन में लखीमपुर आगे, गोला दूसरे स्थान पर
खमरिया, मैगलगंज, मितौली, नैनापुर के बच्चों ने भी बढ़ाया मान
लखीमपुर। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में स्थान हासिल करने में शहर के बच्चे आगे रहे तो गोला गोकर्णनाथ के बच्चों ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इतना ही नहीं जहां कई कसबों के बच्चे टॉप टेन में स्थान हासिल करने से वंचित रह गए तो खमरिया, मैगलगंज, मितौली, नैनापुर आदि स्कूलों के बच्चों ने जिले में नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट में सनातनधर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज के सात, विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला के पांच, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला के तीन, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज लखीमपुर के एक और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खमरिया के एक छात्र ने टॉप टेन में स्थान हासिल किया। वहीं हाईस्कूल में सनातनधर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज के दो, विद्या कुंवरि  स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला के पांच, सरस्वती विद्या  मंदिर लखीमपुर का एक, नवोदय इंटर कॉलेज गोला के तीन, राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली, खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज, चेतना मेमोरियल हाईस्कूल नैनापुर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खमरिया, लोने सिंह इंटर कॉलेज मैगलगंज के एक-एक छात्र ने टॉप टेन में स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed