{"_id":"6a38221482fbf682e60f1738","slug":"terror-of-wild-boars-strikes-again-two-acres-of-crops-destroyed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178115-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक बार फिर जंगली सूअरों की दहशत, दो एकड़ फसल उजाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक बार फिर जंगली सूअरों की दहशत, दो एकड़ फसल उजाड़ी
Sun, 21 Jun 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
मझगई। कस्बे के भगवंतनगर गुलरा में जंगली सूअरों ने खेत में पहुंचकर फसल बर्बाद कर दी। सूअरों ने करीब दो एकड़ गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
मझगई रेंज क्षेत्र के गांव कंधरहिया निवासी ओमप्रकाश नाग, शिवम, बलराम, सुरेश, सिमरन, तन्मय, फैजा और अनुज आदि किसानों के खेत दुधवा नेशनल पार्क की गुलरा चौकी के पास है। इसमें किसानों ने गन्ने की फसल लगाई थी। एक हफ्ते से आए दिन पार्क के जंगल से निकलकर आ रहे सूअर के झुंड ने खेतों में ऐसा कहर बरपाया कि दो एकड़ के आसपास फिर फसल नष्ट हो गई। मोहित व रजत ने बताया कि पटाखे दागकर किसी तरह से जानवरों को जंगल की तरफ भगाया, मगर दुबारा फिर आ धमके। वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित ने बताया कि मौका मुआयना किया जाएगा।