फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two accused of Terror Funding Sirazuddin and fahim in UP taken on remand by ATS

टेरर फंडिंग मामला: एटीएस की हिरासत में दो आरोपी, अदालत ने मंजूर की रिमांड की अर्जी

Sat, 19 Oct 2019 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused of Terror Funding Sirazuddin and fahim in UP taken on remand by ATS
यूपी एटीएस - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी। तीन दिन पहले गिरफ्तार किए गए सिराजुद्दीन और फहीम से टेरर फंडिंग के राज खुलवाने के लिए एटीएस ने शनिवार शाम को सात दिनों के लिए अपनी हिरासत में ले लिया। सीजेएम ने सुनवाई के बाद सिराजुद्दीन और फहीम का 26 अक्तूबर तक का रिमांड मंजूर किया है।

विज्ञापन


टेरर फंडिंग मामले में पुलिस ने 11 अक्तूबर को उम्मेद अली, समीर सलमानी, संजय अग्रवाल और एराज अली को गिरफ्तार किया था। साथ ही इस मामले में मुमताज, फहीम, सिराजुद्दीन और सदाकत को भी अभियुक्त बनाया था। इन चारों की तभी से तलाश की जा रही थी। सिराजुद्दीन और फहीम को एटीएस ने 17 अक्तूबर को बरेली से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


दोनों को एक दिन पहले शुक्रवार को अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार को ही एटीएस ने इन दोनों को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन किया था। इस पर शनिवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान एटीएस के डीएसपी ने कहा कि यह मामला कंप्यूटर नेटवर्किंग हैक करके आर्थिक अपराध के जरिये देश को नुकसान पहुंचाने का मामला है, इसलिए इसकी सघन पड़ताल के लिए पूछताछ के लिए फहीम व सिराजुद्दीन को 10 दिन के लिए एटीएस को हिरासत में दिया जाए। साथ ही कहा कि सिराजुद्दीन के मोबाइल फोन को बरामद करना है।

सुनवाई के बाद सीजेएम विकास श्रीवास्तव ने सात दिन के लिए मंजूरी देते हुए आदेश दिए कि शनिवार की शाम पांच बजे एटीएस मेडिकल कराए और उसके बाद आरोपी सिराज और फहीम को जिला जेल से अपनी कस्टडी में लेकर एटीएस पूछताछ कर सकती है। रिमांड अवधि 26 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक रहेगी।

मंजूरी मिलने के बाद एटीएस ने शाम को जिला जेल से सिराजुद्दीन और फहीम को अपनी कस्टडी में ले लिया। उन्हें लेकर पुलिस कहां गई, यह अभी पता नहीं चल सका है।
जेल में लिए मुमताज के बयान, रिमांड पर भी लिया जाएगा

एटीएस और पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को अदालत में हाजिर हुए मुमताज से पूछताछ के लिए सीजेएम की मंजूरी के बाद एटीएस की टीम ने शनिवार को जेल पहुंचकर मुमताज से पूछताछ की। उससे लोगों के बैंक खाते खुलवाने, फंडिंग के नेटवर्क आदि के बारे में पूछा।

उसके बयान बाकायदा केस डायरी में दर्ज किए गए। माना जा रहा है कि उससे मिले कुछ जवाबों के आधार पर कुछ चीजें बरामद करने के लिए एटीएस अब उसे रिमांड पर लेने के लिए भी आवेदन करेगी।

सदाकत की गिरफ्तारी की कोशिश
मुमताज के कोर्ट में हाजिर होने से हुई किरकिरी के बाद अब एटीएस सदाकत को हरहाल में गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है। सदाकत ने भी समर्पण के लिए शुक्रवार को अर्जी दाखिल की है। पुलिस इस मामले में कोर्ट से मांगी गई आख्या पर अपनी रिपोर्ट देने से पहले ही उसे हरहाल में पकड़ना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed