फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Terai started trembling... It was difficult to go to work and return home

Lakhimpur Kheri News: थरथराने लगी तराई...मुश्किल हुआ काम पर जाना और घर लौटना

Tue, 27 Dec 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Terai started trembling... It was difficult to go to work and return home
सुंदरवल कस्बे में छाया कोहरा।
एक हफ्ते तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान, तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव
विज्ञापन

राहगीरों के लिए परेशानी बढ़ी, निर्माण कार्यों की थम सकती है रफ्तार
ठंड बढ़ने और कोहरा गिरने से गेहूं की फसल को होगा काफी फायदा
लखीमपुर खीरी। जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। असर जनजीवन पर दिखने लगा है। सुबह ठंड और कोहरे में घर से काम पर जाना और शाम की गलन में घर लौटना मुश्किल हो रहा है। दोपहिया और सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने वाले ज्यादा परेशान हैं। सोमवार को अधिकतमतापमान 21 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक हफ्ते तक तापमान लगभग यही रहेगा।

ठंड का सबसे ज्यादा असर आवागमन पर ही है। रविवार की रात से ही कोहरा छाने की शुरुआत हुई, जो सुबह देर तक बना रहा। ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे कम ही लोग घरों से बाहर निकले। ग्यारह बजे के बाद हल्की धूप निकली, जो बेअसर रही। दिन में भी लोग टोपी-मफलर से लैस नजर आए। मजदूर वर्ग के लिए अलाव बड़ा सहारा रहा। बाइक सवारों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी पर जाने वालों की मुश्किल बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

जनजीवन के अलावा सर्दी का असर निर्माण कार्यों पर भी पड़ने लगा है। सड़क, पुल, भवन आदि के निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंड बढ़ने और कोहरा गिरने से गेहूं की फसल को फायदा होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक दानिश ने बताया कि आगामी तीन-चार दिनों तक सुबह शाम शीतलहर का प्रकोप रहेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी। कोहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed