{"_id":"674617512ba6ac28c40b0a34","slug":"terai-covered-in-a-blanket-of-fog-no-relief-expected-for-three-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-133981-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोहरे की चादर में तराई, तीन दिन राहत की उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोहरे की चादर में तराई, तीन दिन राहत की उम्मीद नहीं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पिछले एक सप्ताह से गुनगुनी धूप का अहसास करा रहे मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर करवट बदली। सुबह से ही घना कोहरा छा गया। गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक लखीमपुर खीरी समेत तराई के अन्य जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा शहर में सुबह करीब नौ बजे तक पड़ा, वहीं ग्रामीण इलाकों में सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली। घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही, जिस कारण वाहन लाइट जलाकर चले। कोहरे के बीच ठंडी पछुआ हवाओं ने गलन भी बढ़ा दी है।
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 27 व 28 नवंबर को खीरी समेत 23 जिलों में और 29 नवंबर को खीरी समेत 41 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।