फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tension in Bhulanpur village, forces deployed from several police stations

Lakhimpur Kheri News: भूलनपुर गांव में तनाव, कई थानों की फोर्स तैनात

Tue, 20 Aug 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Tension in Bhulanpur village, forces deployed from several police stations
भूलनपुर गांव मे तैनात फोर्स। संवाद
सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान में ताला डालने को लेकर रविवार सुबह से चल रहे विवाद में मारपीट हो गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

बेहजम चौकी क्षेत्र के गांव भूलनपुर में रामपाल की दुकान है। इसमें दूसरे पक्ष की महिला ने दुकान में ताला डालकर कहा कि जहां दुकान है वह जमीन उसकी है। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत तीन लोग चोटिल हो गए। घायलों को बेहजम सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

दुकान स्वामी रामपाल का आरोप है कि शनिवार और रविवार को वह थाने पर गया था, लेकिन पुलिस ने उसको बिठाए रखा, कोई कार्रवाई नहीं की। गांव में तनाव को देखते हुए मितौली सर्किल के थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है। मितौली सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को ही तीन आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान भेजा गया था। गांव में स्थित सामान्य है, एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed