फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tension due to objectionable video posted on social media, accused in custody

Lakhimpur Kheri News: सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक वीडियो से तनाव, आरोपी हिरासत में

Fri, 09 Jan 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 09 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tension due to objectionable video posted on social media, accused in custody

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर कोतवाली की महेवागंज चौकी क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दी। वीडियो अपलोड होते ही दूसरे संप्रदाय के लोग भड़क उठे। देखते ही देखते लोग सड़क पर उतरे और कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि, घटना की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एडिशनल एसपी पूर्वी पवन गौतम का कहना है कि लवकुश कस्बे में ही मूंगफली बेचने का काम करता है। युवक ने अपने फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पोस्ट होते ही दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलते ही लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए और लखीमपुर शारदानगर रोड पर जाम लगाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई तो इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मामला शांत कराया। एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। लवकुश के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मामले की जानकारी हुई थी। मौके पर शांति है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई होगी।
संकल्प शर्मा, एसपी खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed