{"_id":"627c09e0d058e54d7265a715","slug":"tenants-found-in-56-houses-in-kanshiram-colony-lakhimpur-news-bly4845163169","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी रोड के कांशीराम कॉलोनी में 56 आवासों में किराएदार रहते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी रोड के कांशीराम कॉलोनी में 56 आवासों में किराएदार रहते मिले
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीसी रोड स्थित कांशीराम कालोनी में रहने वाले आवंटियों की जांच राजस्व विभाग द्वारा गठित चार टीमों से तीन चरणों में कराई गई। इसमें खुलासा हुआ है कि 56 आवासों में आवंटियों के स्थान पर किराएदार रहते हैं। इसके अलावा 19 आवासों में पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान ताले लटके रहे। यह 19 आवास एसडीएम सदर के रडार पर आ गए हैं।
एसडीएम सदर राजेश कुमार ने बताया कि डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी की चार टीमों द्वारा अलग-अलग समय में तीन बार जांच की गई। जांच में पाया गया कि कुल 320 आवास हैं, जिसमें से 56 व्यक्ति अवैध रूप से किराए पर रहते हुए पाए गए। इसके अलावा 19 व्यक्ति ऐसे पाए गए, जिनके आवास में तीन बार जाने के बावजूद ताला लगा मिला।
ऐसे सभी आवंटियों को नोटिस देकर उनके स्थान पर पात्र लोगों को आवंटन की सिफारिश की गई है। एसडीएम ने बताया कि इस कार्रवाई से कांशीराम कालोनी में होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।