फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Temple engulfed in Ghaghra river, many houses still on target

घाघरा नदी में समाया मंदिर, अब भी कई घर निशाने पर

Thu, 29 Jul 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Temple engulfed in Ghaghra river, many houses still on target
धौरहरा। रमियाबेहड़ ब्लॉक के गोड़ियन पुरवा में घाघरा नदी की विनाशलीला लगातार जारी है। कृषि योग्य भूमि को काटकर नदी अब गांव को काटने पर तुली हुई है। गोड़ियन पुरवा में एक मंदिर भी घाघरा नदी में समा गया। कई घर अब भी खतरे के मुहाने पर हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रामनगर बगहा के मजरा मोटेबबा, गोड़ियनपुरवा में घाघरा नदी तेजी से कटान कर रही है। बुधवार को घाघरा नदी ने अशर्फी निषाद के घर समेत मंदिर को काटकर अपने में समा लिया। वहीं राम लखन, अयोध्या, अन्नूलाल, वचन लाल, राम निवास, राधेश्याम, बनवारी आदि के घर कटान की जद में हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कटान रोकने के कोई ठोस कदम प्रशासन ने नहीं उठाए हैं नदी की विनाशलीला लगातार जारी है। अब वह दिन दूर नहीं जब गांव का नाम सिर्फ कागज के नक्शे पर ही नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम धौरहरा रेनू का कहना है कि कटान रोकने के लिए टीमें लगी हैं। लगातार बचाव कार्य जारी है। कटान पीड़ितों का सर्वे कर उनको सहायता दिलाई जाएगी। संवाद
बाढ़ के पानी में फंसकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन जख्मी
महेवागंज। मंझरी अहिराना के बाढ़ कटान पीड़ितों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है।
कटान करती नदी को घर की ओर रुख करते देख अहिराना निवासी राम स्वरूप बुधवार को घरेलू सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर सहयोगियों के साथ तटबंध की ओर जा रहे थे। बाढ़ के पानी के बीच बेचन पुरवा गांव के पास खड़ंजे में बने गड्ढे में ट्रैक्टर फंसकर पलट गया। हादसे में ट्रॉली पर बैठे विजय, सुभाष, विशाल और गप्पू को मामूली चोट आ गई। वहीं घरेलू सामान भी पानी में भीग गया। दूसरा ट्रैक्टर जोड़कर पलटी ट्रॉली को सीधा किया और सामान सुरक्षित जगह पहुंचाया। संवाद
शारदा नदी घटी, इमलिया फार्म रोड पर अब भी भरा है पानी
पलियाकलां। मंगलवार को विकराल हुई शारदा नदी का जलस्तर बुधवार को घट गया। नदी का पानी खतरे के निशान पर स्थिर हो गया है। उधर, इमलिया फार्म जाने वाली रोड पर अभी भी पानी भरा हुआ है, जिसके चलते आवागमन बंद है।

जल आयोग के सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 पर स्थिर था और जलस्तर में कमी आ रही थी। जलस्तर घटने से शारदा से सटे गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं इमलिया फार्म रोड पर पानी भरा होने के कारण आवागमन बंद है। इसके चलते लोग 20 किलोमीटर की दूरी का चक्कर काटकर भीरा होकर इमलिया फार्म पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed