फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Temperature dropped due to rain, winter returned due to cold winds

Lakhimpur Kheri News: बारिश से गिरा तापमान, ठंडी हवाओं से लौटी सर्दी

Sun, 03 Mar 2024 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain, winter returned due to cold winds
लखीमपुर खीरी। शनिवार की रात से हुई झमाझम बारिश ने जहां एक बार फिर से मौसम सर्द कर दिया, वहीं पूरे दिन बारिश होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। शहर की सड़कें भी पानी से लबालब हो गईं। वहीं निचले मोहल्लों का हाल काफी बुरा था। बारिश होने की वजह से लोग घरों में दुबके नजर आए। बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

आधी फरवरी से ही अचानक तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी लगने लगी थी। हाल यह था कि लोग रात को पंखा तक चलाने लगे थे। बीती शुक्रवार को अचानक मौसम बदला और शनिवार की सुबह घने काले बादल छा गए थे। शनिवार को शुरू हुई रिमझिम बरसात रविवार को झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। लगातार हो रही बारिश से जहां मौसम सर्द हो गया, वहीं तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। मौसम से जुड़े जानकारों का कहना है कि सोमवार को मौसम खुला रहेगा, लेकिन आने वाले मंगलवार और बुधवार को एक बार फिर से बारिश होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की बिजली गिरने से मौत

सिकंद्राबाद। रविवार की दोपहर बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।दोपहर करीब 12 बजे रामचरन 80 निवासी अटवा घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कड़क आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से रामचरन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी आशीष सहरावत ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



मकान पर गिरी बिजली, वायरिंग व उपकरण जले

गोला गोकर्णनाथ। रविवार अपराह्न करीब एक बजे मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी रामचंद्र वर्मा के मकान पर तेज चमक के साथ बिजली गिरने से छत का प्लास्टर गिर गया। इसके अलावा घर की वायरिंग, इन्वर्टर और बिजली के यंत्र फुंक गए। संवाद


खाली पड़े खेतों में पानी भरने से गन्ने की बुवाई प्रभावित

गोला गोकर्णनाथ/ ममरी। नगर और क्षेत्र में दो दिन से हो रही तेज हवा के साथ बरसात से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। शनिवार और रविवार को रुक रुककर हुई बरसात से किसानों के खेतों में तैयार खड़ी सरसों, गेहूं और आलू, गोभी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खाली पड़े खेतों में पानी भर जाने से गन्ने की बुवाई प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि उनके खेतों में पक्की खड़ी लाही की फसल गिरकर चौपट हो गई है। रोशन नगर, हरगोविंदपुर, महेशपुर आदि स्थानों पर सब्जी की खेती करने वालों का कहना है कि उनके खेत में खड़ी गोभी आलू की फसल बर्बाद हो गई है।
अमीरनगर। दो दिनों से लगातार खराब चल रहे मौसम के बाद रविवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने से तैयार खड़ी लाही और गेहूं की फसल के गिर जाने से नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के किसान राजपाल सिंह, रणधीर सिंह, कुलवंत सिंह, हरनेक सिंह, बलजीत सिंह, सरजीत सिंह, नवी शेर खां आदि किसानों का कहना है कि हवाओं के साथ तेज बारिश होने से गेहूं और लाही की फसल में नुकसान पहुंचा है। इधर, अमीरनगर से देवरिया गांव के लिए आने वाले जर्जर मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कतें उठानी पड़ीं। वहीं देवरिया गांव के मुख्य मार्ग पर बारिश के पानी के जलभराव हो जाने से यहां पर भी लोगों परेशानियां उठानी पड़ी।
बिजुआ। शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बारिश ने रबी की फसलों को बर्बाद कर दिया है। इस दौरान गेहूं की फसल तथा पकी खड़ी लाही की फसल गिर गई है। आलू के खेतों में पानी भर जाने से आलू के सड़ने की स्थिति पैदा हो गई है। क्षेत्र के कई इलाकों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
मोहम्मदी। नगर के अशोक चौराहा, अस्पताल परिसर, गन्ना समिति परिसर, इलाहाबाद बैंक के पास, मोहल्ला सरैया मंडी रोड आदि जगहों पर जलभराव होने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत हो गई है। नगर पालिका के अध्यक्ष संदीप महरोत्रा का कहना है कि अचानक हुई बारिश से जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सड़कों पर भरा पानी निकलवाया जा रहा है। संवाद





ओलावृष्टि से गेहूं की फसल पलटी, आलू की खोदाई हुई बंद
मोहम्मदी। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बरसात के साथ ही ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल पलट गई, वहीं आलू की खुदाई भी बंद हो गई है। खेतोें में खड़ी सरसों और मटर की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। राजापुर के कृषक राजेंद्र सिंह कहते हैं कि बेमौसम हुई बरसात से गेहूं की फसल और दलहन तिलहन को काफी नुकसान हुआ है। खजुहा के कमलेश वर्मा का कहना है कि अचानक हुई ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की पैदावार को काफी नुकसान होगा। खेतों में खड़ी सरसों की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।
उचौलिया। दोपहर में अचानक हुई ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। भारी मात्रा में ओलावृष्टि से खेत, सड़कों पर ओले की चादर सी बिछ गई। किसानों को मौसम के सख्त हो रहे तेवरों से सरसों के साथ गेहूं की फसल भी नष्ट होने का खतरा सता रहा है। किसान निशान सिंह ने कहा कि अगर मौसम ऐसा ही रहा तो गेहूं की फसल को कम-से-कम 25 फ़ीसदी नुकसान हो सकता है। संवाद







मितौली में भी जगह-जगह जलभराव, फसलों को क्षति
मितौली। दो दिन से हो रही बारिश से जहां गेहूं-लाही की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ा। क्षेत्र में बेमौसम हुईं बरसात से गांव की गलियों में जलभराव से निकला दूभर हो गया है। कस्बे के तिराहे पर बड़ागांव मार्ग पर पानी भरे होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात और तेज हवाएं चलने से खेतों में गेहूं व कटी पड़ी तिलहनी फसलों को नुकसान का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed