फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Telia driver killed in road accident

सड़क हादसे में ठेलिया चालक की मौत

Wed, 12 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 12 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Telia driver killed in road accident
शव
चालक की पैंट में फंसे रेस लीवर से हुआ हादसा  
विज्ञापन

 थाना सिंगाही क्षेत्र के कुशाही बाजार चौराहा के पास रेस लीवर पैंट में फंसने से बेकाबू हुए ट्रैक्टर ने ठेलिया में टक्कर मार दी, जिससे ठेलिया चालक कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के गांव तकियापुरवा निवासी 50 वर्षीय इरशाद घायल हो गया। घायल को पास के ही एक निजी चिकित्सक के वहां भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

गांव तकियापुरवा निवासी इरशाद अली सिंगाही से सरिया ठेलिया पर लादकर बेलरायां की ओर जा रहे थे। बेलरायां की ओर से जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक की पैंट अचानक रेस लीवर में फंस गई, जिससे बेकाबू हुए ट्रैक्टर ने ठेलिया चालक को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में लोगों ने घायल ठेलिया चालक को पास के ही एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का प्रयास चल रहे हैं। एसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं हैं और न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed