फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tehsil impact of cold on the day, the complainant came less

तहसील दिवस पर ठंड का असर, कम आए फरियादी

Tue, 19 Jan 2016 07:17 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 19 Jan 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
जिले में आयोजित तहसील दिवसों पर कड़ाके की ठंड का असर साफ देखा गया। अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद तहसील दिवसों में कम ही फरियादी आए, लेकिन इसके बावजूद अधिकारी शिकायतों का निपटारा नहीं कर सके।
विज्ञापन

लखीमपुर तहसील में एसडीएम अंकित अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 124 शिकायतें आईं। जिनमें राजस्व की 57, पुलिस की 30, विकास की 14 और अन्य 23 शिकायतें आईं। राजस्व की 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष बची शिकायतों की जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

मितौली। यहां तहसील दिवस ठंड की भेंट चढ़ गया। बूंदाबांदी और सर्द हवाओं के बीच एसडीएम शादाब असलम की अध्यक्षता में हुई तहसील दिवस में कुल 22 शिकायतें आईं। इसमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार सुनील कुमार झा, सीओ मिथिलेश दीक्षित ने लोगों की शिकायतें सुनीं। तहसील दिवस में दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत गनेशपुर निवासी सारा पत्नी बबलू को 75 हजार रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 34 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
नायब तहसीलदार घनश्याम भारतीय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में राजस्व की 21, पुलिस की छह, चकबंदी की पांच शिकायतों के अलावा बिजली और नगरपालिका की एक-एक शिकायत दर्ज की गई।
इस मौके पर डा. सुरेंद्र कुमार, गन्ना सचिव बाल बिहारी मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
00
19डीएचआरपी 4
तहसीलदार की कार्यशैली से भड़के अमीन
अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का किया एलान
एडीएम के सामने भी जारी रहा अमीनों का धरना
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। राजस्व वसूली के संदर्भ में कई संग्रह अमीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने और निलंबन करने के विरोध में अमीन संघ मुखर हो गया। मंगलवार को तहसील दिवस में एडीएम संतोष कुमार और एएसपी एपी सिंह की मौजूदगी के दौरान अमीनों ने तहसीलदार के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दिया और धरने पर बैठ गए। अमीनों ने नारेबाजी भी की।
राजस्व वसूली को लेकर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार नीरज पटेल ने संग्रह अमीन नोखेलाल व प्रेम कुमार शुक्ला के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति की थी। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके अलावा संग्रह अमीन जितेंद्र सिंह और शिशुपाल के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई थी। संग्रह अमीन संघ ने इस कार्रवाई को अनुचित करार देते हुए 13 जनवरी को ज्ञापन देकर 18 जनवरी तक कार्रवाई वापस लेने की मांग की थी। लेकिन कार्रवाई वापस न लेने पर मंगलवार को संग्रह अमीनों कार्य बहिष्कार कर दिया और धरने पर बैठ गए। अमीनों का आरोप है कि तहसीलदार अनुचित दबाव बना रहे हैं। अमीन संघ की तहसील इकाई के अध्यक्ष सर्वेश त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार को जिला मुख्यालय पर संगठन की बैठक के बाद रणनीति बनाई जाएगी।

000
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी हड़ताल की
संग्रह अमीनों के साथ उनके अनुसेवकों ने भी तहसीलदार के विरुद्ध आरोप लगाते हुए हड़ताल कर दी है। अनुसेवकों का आरोप है कि तहसीलदार ने उन्हें बिना अमीन और रसीद के क्षेत्र में जाकर प्रतिदिन एक हजार वसूली के आदेश दिए हैं, जो संभव नहीं है। इसके अलावा अनुसेवकों से घरेलू काम लेने, देर रात घर से बुलवाने जैसे तरीकों पर नाराजगी जाहिर की है। संगठन के मंत्री राजू वाल्मीकि ने बताया कि अनुसेवक भगवान बक्श सिंह भदौरिया, सुदर्शनलाल, तेजपाल और रामरतन से वसूली कार्य ना करवा कर उनसे घरेलू कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed