फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager tied child to a tree and brutally beat him in nighasan Lakhimpur Kheri

ये कहां का न्याय: पिता से लेने के विवाद पर उसके बेटे को भतीजे से पिटवाया, पार कर दीं हैवानियत की हदें

Sun, 11 Sep 2022 08:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, निघासन (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, निघासन (लखीमपुर खीरी) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Sep 2022 08:53 PM IST
सार

खबर मिलने पर पीड़ित बच्चे के पिता ने 112 नंबर पर कॉल की तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Teenager tied child to a tree and brutally beat him in nighasan Lakhimpur Kheri
child demo, child crime, child - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन में नौ साल के एक बच्चे को उसके पड़ोस के एक किशोर ने खेत से चोरी से केले तोड़ने के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटा। साथी बच्चों से खबर पाकर जब पिता ने 112 नंबर पर कॉल की तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को छुड़ाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की पढ़ुआ पुलिस चौकी के गांव मोहनपुरवा मजरा दरेरी निवासी अच्छेलाल ने बताया कि उसका गांव के ही मनीराम से लेनदेन का कुछ विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उसने अपने 14 साल के भतीजे के जरिए उसके नौ साल के बेटे को शुक्रवार शाम खेतों की ओर बुलाया। इसके बाद वहां एक पेड़ से बांधकर उसे पीटा। रात करीब आठ बजे गांव के एक बच्चे ने उसे इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

तब उसने यूपी 112 पर फोन करके पुलिस की मदद से उसे खोलकर रिहा कराया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर मामले की छानबीन की गई। नौ वर्षीय बालक पर अपने खेत से चुराकर केले तोड़ ले जाने का आरोप लगाते हुए चुन्ना के चौदह वर्षीय बेटे ने उसे केले के पेड़ से बांधकर पीटा था। इस पर किशोर के खिलाफ बांधकर पीटने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed