फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   teen nai bigli upkendra banange

तीन नए बिजली उपकेंद्र बनेंगे

Tue, 23 Dec 2014 05:35 PM IST
लखीमपुर खीरी/ अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
teen nai bigli upkendra banange
बिजली की ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के
विज्ञापन
लिए बिजली विभाग की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने शहर से सटे दो कस्बों महेवागंज और रामापुर के साथ-साथ गोला रोड से जुड़े देवकली रोड पर एक-एक उपकेंद्र बनाने को मंजूरी दी है।
पिछले दिनों लखीमपुर डिवीजन की ओर से नए उपकेंद्र बनाने को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को मुख्य अभियंता ने स्वीकृत दे दी है। एसडीओ टाउन धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि नए उपकेंद्रों की क्षमता 33/11 केवीए होगी और हर उपकेंद्र्र पर पांच-पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। हर उपकेंद्र से 11 केवीए के चार फीडर निकाले जाएंगे।
एक साल में बन कर तैयार होंगे
एसडीओ के मुताबिक सभी उपकेंद्रों के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जमीन मिलने और बिजली उपकरणों के आने के बाद उपकेंद्र बनाने में एक साल का समय लगेगा। देवकली रोड पर जगह को लेकर कुछ दिक्कत आ रही है लेकिन जल्द ही प्रशासन से बातचीत कर जमीन उपलब्ध करा ली जाएगी।
खीरी टाउन में फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद खीरी टाउन में वर्ष 2011 में स्वीकृत हुए बिजली उपकेंद्र का रुका हुआ कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। उपकेंद्र के आसपास बिजली खंभे लगाए जाने लगे हैं। जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि कार्यदाई संस्था जल्द ही कार्य पूरा कर टाउन की बिजली सप्लाई बहाल कर देगी। जिसके बाद नई बस्ती उपकेंद्र से खीरी कस्बे की बिजली सप्लाई काट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed