{"_id":"6890f21188f6287283033d3e","slug":"teams-performed-commendably-in-the-semi-finals-of-the-football-tournament-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-152461-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टीमों ने किया सराहनीय प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टीमों ने किया सराहनीय प्रदर्शन
Mon, 04 Aug 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोला के श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी के मैदान में फुटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी के मैदान में सीबीएसई क्लस्टर चार टूर्नामेंट के चौथे दिन सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें अंडर-14 वर्ग में बहराइच और लखनऊ व अंडर-19 वर्ग में कानपुर की टीमों ने जीत हासिल की। विजेताओं के बीच खिताबी मुकाबला मंगलवार की सुबह 9ः00 बजे से खेला जाएगा।
फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला अंडर-14 वर्ग में सेंट जेवियर गोंडा और एपेक्स इंटरनेशनल बहराइच के बीच हुआ। इसमें एपेक्स इंटरनेशनल की टीम ने 1-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला फातिमा स्कूल गोंडा और जागरण पब्लिक स्कूल लखनऊ के बीच हुआ। इसमें जागरण पब्लिक स्कूल की टीम ने 1-0 पेनल्टी से जीत हासिल करके फाइनल में स्थान बनाया।
वहीं, अंडर-19 वर्ग में डीपीएस आजादनगर कानपुर और एपीएस लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें डीपीएस की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद जीडी गोयनका और डीपीएस कल्याणपुर कानपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें डीपीएस ने पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से मैच जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
मुकाबले देखने के लिए विधायक अमन गिरि, लाल्हापुर प्रधान जनार्दन गिरि, मधुसूदन गिरि, डॉ. द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, अकील अहमद सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।