{"_id":"626c1f61d515096c786144db","slug":"team-reached-dhaurahra-khurd-got-anti-larva-sprayed-lakhimpur-news-bly483093256","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौरहरा खुर्द पहुंची टीम, एंटी लार्वा का कराया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौरहरा खुर्द पहुंची टीम, एंटी लार्वा का कराया छिड़काव
विज्ञापन
गांव में दवा का छिड़काव करता कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा खुर्द पहुंची टीम, एंटी
लार्वा का कराया छिड़काव
गांव के बच्चे में मिले थे जेई, डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षण
- पिछले चार माह में पांच लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। सीएचसी फरधान के गांव धौरहरा में सात साल के बच्चे में डेंगू, जेई के साथ चिकनगुनिया की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग हैरत में हैं, क्योंकि जिले में यह ऐसा पहला मामला है, जब एक ही बच्चे में इन तीन बीमारियों के लक्षण मिले हैं। शुक्रवार को मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कर ग्रामीणों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
धौरहरा खुर्द निवासी देशराज के बुखार पीड़ित सात वर्षीय पुत्र अवतार में एक साथ डेंगू, जेई एवं चिकनगुनिया की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में पुष्टि हुई। बच्चे में इन तीन रोगों के लक्षण मिलने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां अब उसकी हालात में काफी सुधार है।
जिले में इस तरह का पहला मामला मिलने से स्वास्थ्य विभाग के लोग भी हैरत में हैं। विभागीय लोग बताते हैं कि बच्चे की मेडिकल कॉलेज में भी जांच होगी, जिससे इसका कारण पता चल सके। उधर, मलेरिया विभाग की निरीक्षक रजनी शर्मा के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने पीड़ित बच्चे के घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ग्रामीणों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
चार माह में डेंगू के मिले पांच मरीज
जिले में डेंगू का प्रकोप निरंतर जारी है। जनवरी से अब तक पांच मरीज इसके मिल चुके हैं। मलेरिया विभाग के लोगों का कहना है की डेंगू का कारण गंदगी और जलभराव है। इसका लार्वा साफ पानी में पनपता है। इसलिए घर के अंदर किसी बर्तन एवं अन्य किसी उपकरण में पानी न जमा होने दें।
बच्चे में तीन बीमारियों के लक्षण मिलने की जानकारी मिली थी। गांव में टीम भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ग्रामीणों को मच्छर से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई है।
- शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी