फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teachers wear black bands to protest against the mandatory TET (Tet) test

Lakhimpur Kheri News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया टीईटी अनिवार्यता का विरोध

Mon, 23 Feb 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Teachers wear black bands to protest against the mandatory TET (Tet) test
पलिया बीआरसी कार्यालय पर काली पट्टी बांधे शिक्षक। संवाद
लखीमपुर। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान विद्यालयों में पठन-पाठन सामान्य रूप से चलता रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी राहुल बाजपेई ने बताया कि पिछले दिनों उच्चतम न्यायालय के एक निर्णय के बाद लाखों शिक्षकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। शिक्षकों का कहना है कि नियुक्ति के समय में सभी सेवा शर्तों व नियुक्ति प्रावधानों के तहत उनकी नियुक्ति हुई है। शिक्षा का अधिकार कानून भी 2011 से लागू हुआ है। ऐसे में 2011 से पूर्व कार्यरत शिक्षकों के लिए भी टीईटी की अनिवार्यता सही नहीं है। सरकार को इस विषय में अध्यादेश लाकर शिक्षकों के इस संकट का हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन

निघासन ब्लॉक के शिक्षकों ने भी विद्यालय पहुंचकर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि टीईटी को औपचारिक रूप से अनिवार्य करना उचित नहीं है और सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां में शिक्षक फेडरेशन ऑफ इंडिया और शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2004 में नियुक्त तथा 2011 में पात्रता परीक्षा लागू होने से पहले से सेवा दे रहे शिक्षकों पर यह व्यवस्था थोपना पूरी तरह अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed