फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teachers' hard work pays off, Principal Omprakash will receive State Teacher Award

Lakhimpur Kheri News: शिक्षकों की मेहनत रंग लाई, प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

Wed, 30 Aug 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers' hard work pays off, Principal Omprakash will receive State Teacher Award
लखीमपुर खीरी। रमियाबेहड़ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल दुलही के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश का नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। ओमप्रकाश व उनकी टीम ने विद्यालय की सूरत ही बदल दी। इस विद्यालय में सुविधाएं किसी निजी विद्यालय से कम नहीं हैं। चाहे वह पढ़ाई के मामले में हो या तकनीकी ज्ञान।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक बताते हैं कि यूपीएस दुलही का बदलता परिवेश, कंपोजिट ग्रांट के बेहतर प्रयोग, समुदाय व ग्राम पंचायत का सहयोग प्राप्त कर विद्यालय में विभाग से निर्धारित सभी 19 पैरामीटर पूरे है। सभी कक्षाकक्षों टायल व पंखे लगे हैं। मॉडल शौचालयों का निर्माण है। दो अतिरिक्त शौचालय भी बने हैं। दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय निर्मित है। सभी में रनिंग वाटर की व्यवस्था है। सभी बच्चों के लिए फर्नीचर की उपलब्धता है। विद्यालय में गठित बाल संसद, अटेंडेंस स्क्वायड, मीना मंच से भी नामांकन बढ़ाने, बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए काम किया गया है।
विज्ञापन


कहा कि विद्यालय का बढ़ता नामांकन भी बडी वजह है। 2018-19 में जहां छात्र नामांकन 591, 2019-20 में 617, 2020-21 में 653, 2021-22 में 716 था तो वर्तमान सत्र 2022-23 में छात्र नामांकन बढ़कर 904 हो गया। छात्र नामांकन के सापेक्ष जहां छात्र उपस्थिति मात्र 45-50 फीसदी रहती थी, समग्र प्रयासों से उपस्थिति 75 फीसदी के आसपास पहुंच चुकी है। विद्यालय में कई नवाचार क्रियान्वित हैं, जिसमें बच्चों को स्टार ऑफ द मंथ चुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed