{"_id":"687bdb3f17554c9f390bb2ee","slug":"teachers-beat-up-a-student-complained-to-dm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-151044-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शिक्षकाें ने छात्र को पीटा, डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शिक्षकाें ने छात्र को पीटा, डीएम से की शिकायत
Sat, 19 Jul 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र को दो अध्यापकों ने जमकर पीटा। इससे छात्र को गंभीर चोटें आईं। छात्र के परिजनों ने तहसील दिवस में पहुंची डीएम से शिकायत की। विद्यालय प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा-10 के छात्र इमरान के चाचा इकरार ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि विद्यालय के अध्यापक रामपाल सिंह और राजीव श्रीवास्तव ने बेवजह प्रार्थना स्थल पर जाति सूचक शब्द कहते हुए पिटाई कर दी। पिटाई में उसके कान से खून बहने लगा। परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल को रेफर कर दिया है। बच्चे के परिजनों ने विद्यालय के प्रधनाचार्य सहित कमिश्नर से शिकायत की है। तहसील दिवस में एसपी संकल्प शर्मा ने छात्र का मेडिकल करवाकर कार्रवाई की बात कही है। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सक्सेना ने बताया, कि मामला संज्ञान में आया है। अध्यापकों को बुलवाकर एडवाइजरी जारी की गई है। इसकी रिपोर्ट विद्यालय समिति को भेजी है, जो आदेश होगा कार्रवाई की जाएगी। संवाद