फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher who took leave by giving wrong information suspended

Lakhimpur Kheri News: गलत सूचना देकर छुट्टी लेने वाली शिक्षिका निलंबित

Thu, 19 Sep 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher who took leave by giving wrong information suspended
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक के एक स्कूल में बीएसए के निरीक्षण में अनुपस्थित मिली शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। शिक्षिका पर गलत सूचना देकर छुट्टी लेने के साक्ष्य मिले थे। शिक्षिका को दूसरे स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

13 सितंबर को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खिचिनपुरवा का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल में पंजीकृत 143 में से 73 बच्चे ही उपस्थित थे। ज्यादातर बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल आए थे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक का कार्य व्यवहार असंतोषजनक पाया गया था।
विज्ञापन

निरीक्षण में सहायक अध्यापक उमा त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल में खेल के लिए क्रय की गई सामग्री नहीं लाई गई है। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक कल्पना के द्वारा उपस्थित पंजिका से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षिका कल्पना ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे विभाग को गुमराह करते हुए छुट्टी ली है। कार्रवाई करते हुए शिक्षिका कल्पना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दूसरे स्कूल में उपस्थित दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed