{"_id":"68812243551ee5335c0a43a6","slug":"teacher-suspended-for-being-absent-without-notice-beo-mitauli-asked-for-explanation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-151386-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षक निलंबित, बीईओ मितौली से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षक निलंबित, बीईओ मितौली से जवाब-तलब
Wed, 23 Jul 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मितौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पाल्हापुर के निरीक्षण में शिक्षक अमरपाल सिंह अनुपस्थित पाए गए। बीएसए प्रवीण तिवारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो जानकारी हुई कि अध्यापक एक अप्रैल 2025 से बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। इस कारण उन्होंने अमरपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया।
साथ ही बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी मितौली भगवान राव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, उपस्थिति पंजिका में किसी माह में टिप्पणी अंकित नहीं थी। बिना सूचना के अनुपस्थिति पर कोई कार्रवाई नहीं करना केवल उदासीनता और लापरवाही दिखा रहा है। बीएसए ने तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है कि किन-किन तिथियों पर अध्यापक को अनुपस्थिति के संबंध में जवाब-तलब किया गया। अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद