{"_id":"6316426b47568a55a815cf98","slug":"teacher-s-day-teacher-virendra-honored-with-state-award-lakhimpur-news-bly4966136106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस : राज्य पुरस्कार से सम्मानित किए गए शिक्षक वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस : राज्य पुरस्कार से सम्मानित किए गए शिक्षक वीरेंद्र
विज्ञापन
आरसेटी में भी धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस।
सीएम के कार्यक्रम का हुुआ लाइव प्रसारण, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित शिक्षकों का भी हुआ सम्मान
लखीमपुर खीरी। शिक्षक दिवस पर सोमवार को कलक्ट्रेट में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ, जिसमें लखनऊ से सीएम के राज्य शिक्षक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी हुआ। सीएम योगी ने सभी शिक्षकों व प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल सिंह ने राज्य शिक्षक पुरस्कार में चयनित बिजुआ ब्लॉक के संविलियन विद्यालय बझेड़ा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार शुक्ला को मां सरस्वती की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र व 25 हजार पुरस्कार राशि का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजापुर की छात्रा माही मिश्रा ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी, जिस पर डीएम ने उसे नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
डीएम व सीडीओ ने राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शिक्षक ओमप्रकाश, शोभना सोलोमन, नीतू सिंह को सम्मानित किया। वहीं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में सुनील कुमार व मोनिका यादव, राज्य स्तरीय क्राफ्ट प्रतियोगिता में नेहा उपाध्याय व शगुफ्ता उस्मानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत (प्रत्येक विकास क्षेत्र से पांच उत्कृष्ट शिक्षक, पांच उत्कृष्ट विद्यालय) जनपद के 80 उत्कृष्ट शिक्षकों और 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का चयन कर उनके उत्कृष्ट शिक्षकों एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डायट प्राचार्य जेपी मिश्रा, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जीएस पांडेय, बीईओ मुख्यालय डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
मैलानी में नगर पंचायत सदस्य यूसुफ अंसारी ने विद्यालयों में जाकर नगर के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया। मझगई में बीआरसी मुख्यालय पर शिक्षकों के सम्मान समारोह में इंडियन बैंक की ओर से 150 शिक्षकों को पुरस्कार दिया गया। वहीं, पलिया में इंडियन यूथ सोशल वेलफेयर ने एसडीएम रेनू सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बिजुआ। कैंब्रिज पब्लिक स्कूल मालपुर जोधपुर में क्षेत्र के करीब 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मनमीतनगर महाविद्यालय जगदेवपुर, विवेकानंद एकेडमी भीरा आदि जगहों पर शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुए।
बरवर। चंदन लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भौनापुर में शिक्षक दिवस पर हिंदी सुलेख प्रतियोगिता हुई। विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मोहम्मदी। टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम लघु नाटक, नृत्य पेश किया। विद्यालय प्रबंधक आनन्द कुमार गुप्ता ने स्कूल के टीचरों स्टाफ कर्मचारी, वाहन चालकों को उपहार देकर सम्मानित किया।
मितौली। इंडियन बैंक मंडलीय कार्यालय की तरफ से शिक्षक दिवस के अवसर पर बीआरसी मितौली पर खंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
एसआरजी व एआरपी भी हुए सम्मानित
एसआरजी पंकज कुमार वर्मा, पूनम सिंह तोमर, अनुपमा मिश्रा और एआरपी विक्रम पाल सिंह तोमर, विमल कुमार मिश्रा, राम मिलन, अनुपम कुमार अवस्थी, उत्तम कुमार पांडे, राकेश कुमार, अजय वर्मा, अनूप कुमार पांडे, विक्रम वर्मा, श्रीमती नीरज सिंह, आशीष कुमार मिश्रा, राम नारायण पांडे, कौशलेंद्र सिंह, अनिल प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार।
आरसेटी में भी मनाया गया शिक्षक दिवस
लखीमपुर खीरी। भंसडिया स्थित इंड बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में निदेशक राकेश कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके गुणों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सिलाई, बीसी सखी बैच की महिलाएं व संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने
पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी। सोनिया इंटरनेशनल स्कूल मझरा पूरब में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष विजय किशोर सिंह एवं प्रबंधक ऋषिकेश सिंह और प्रधानाचार्या रागिनी राव ने दीप जलाकर किया।
इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। विद्याथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षाप्रद नाट्य की प्रस्तुति की गई। वक्ताओं व शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णनन के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को भेंट प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद

राज्य पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक को सम्मानित करते डीएम।

सोनिया इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।