फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   teacher dies during exam duty

जीजीआईसी खीरी में शिक्षक की हालत बिगड़ी, मौत

Thu, 08 Feb 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Feb 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
teacher dies during exam duty
बोर्ड परीक्षा में आंतरिक सचल दल की ड्यूटी कर रहे जीजीआईसी खीरी टाउन के एक शिक्षक की बृहस्पितवार को कॉलेज में ही अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर अस्पताल प्रशासन ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इमरजेंसी मेडिकल अफसर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के गांव पड़री निवासी सुरेंद्र मिश्रा(60) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खीरी टाउन में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बोर्ड परीक्षा में वह आंतरिक सचल दल में ड्यूटी कर रहे थे। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी वह नियत समय पर कॉलेज पहुंचे। बताते हैं कि पेपर शुरू होने से कुछ देर पहले अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज में मौजूद लोगों ने इलाज के लिए उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इमरजेंसी में मौजूद ईएमओ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

 
मार्च में होना था रिटायर
जीजीआईसी खीरी टाउन की प्रधानाचार्य रेहाना खातून ने बताया कि शिक्षक सुरेंद्र मिश्रा का सेवाकाल 30 सितंबर 2017 को पूरा चुका था, लेकिन सत्र लाभ के चलते मार्च में रिटायर हो जाते। बताया जाता है कि उनकी तबियत भी खराब चल रही थी, लेकिन उसके बावजूद वह शिक्षक होने का धर्म निभा रहे थे और इस दौरान उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी खीरी में एक शिक्षक की अचानक तबियत खराब हो गई थी, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉ. आरके जायसवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed