फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher beats children, parents create ruckus

Lakhimpur Kheri News: शिक्षक ने की बच्चों की पिटाई, अभिभावकों ने काटा हंगामा

Sat, 21 Sep 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Teacher beats children, parents create ruckus
सिकंदराबाद। ब्लॉक कुंभी के गांव अहिरी में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापक ने कक्षा के बच्चों की पिटाई कर दी। अभिभावक ओमकार ने थाना नीमगांव पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य शेरसिंह व शिक्षक अजीत कुमार ने पांच बच्चों की पिटाई कर दी। रोते हुए बच्चे घर पहुंचे तो ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा काटा। शिकायत लेकर गए अभिभावकों से भी शिक्षकों ने हाथापाई की कोशिश की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाचार्य शराब के नशे में थे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सिकंदराबाद आशीष सहरावत ने स्कूल पहुंच कर जांच की। पीड़ित बच्चों और अभिभावकों के बयान दर्ज किए। प्रधानाचार्य शेर सिंह ने बताया कि परीक्षा चल रही है। अनुशासन बनाने के लिए बच्चों को डांटा गया है। मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------

मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया मारपीट का आरोप गलत है। जांच की जाएगी, जांच के बाद आरोप सही हुए तो कार्रवाई की जाएगी।

श्रीराम बीईओ कुंभी गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed