{"_id":"6558e40b8165bb010f0a4db6","slug":"teacher-beat-student-and-made-him-bald-and-paraded-him-on-road-in-lakhimpur-kheri-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा शिक्षक: फीस न देने पर छात्र को जमकर पीटा, नहीं भरा दिल... तो फिर मुंडवा दिया सिर; सड़क पर भी घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा शिक्षक: फीस न देने पर छात्र को जमकर पीटा, नहीं भरा दिल... तो फिर मुंडवा दिया सिर; सड़क पर भी घुमाया
Sat, 18 Nov 2023 09:50 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:50 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में एक शिक्षक ने छात्र को पीटा और गंजा कर सड़क पर घुमाने का मामला सामने आया है। शिक्षक के खिलाफ छात्र के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव निवासी एक छात्र के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बौधिया स्थित एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर फीस जमा न होने पर छात्र का सिर मुंडवाकर रोड पर घुमाने और पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
छात्र की दादी ने बताया कि उसका नाती एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि 16 नवंबर को जब वह स्कूल गया, तो फीस न लाने पर शिक्षक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जब इसपर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो सिर मुंडवाकर रोड पर घुमाया।
विज्ञापन
इसके बाद छात्र ने पूरे मामले की जानकारी परिजन को दी। जिसके बाद 17 नवंबर को वह स्कूल शिकायत लेकर पहुंची तो उक्त शिक्षक न उन्हें भी गालियां देकर भगा दिया। आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन