फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teach children, don't ask them for Gutka: Swatantra Dev Singh

बच्चों को पढ़ाना, उनसे गुटका न मंगाना: स्वतंत्र देव सिंह

Fri, 16 Jun 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teach children, don't ask them for Gutka: Swatantra Dev Singh
गोला के समारोह में लाभार्थियों को आवास योजना की चाबी देते जल शक्ति मंत्री।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के राजेंद्र गिरि बरातघर में हुए लाभार्थी सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री जल शक्ति एवं संसाधन मंत्रालय स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने जनता को नसीहत दी कि पेट काटकर बच्चों को पढ़ाना लेकिन उनसे कभी गुटका न मंगाना।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में हुए लाभार्थी सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विश्व पटल पर स्थापित किया है। सरकार की सोच जनता को मूलभूत सुविधाएं देकर सक्षम बनाना और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सब कुछ मोदी योगी पर छोड़ दो और पांच कर्तव्य याद रखो।
विज्ञापन

पेट काटकर बच्चों को पढ़ाओ लेकिन कभी उनसे गुटका न मंगाना, बेटी, पत्नी और मां पर कभी हाथ न उठाना, बूढ़े मां बाप की सेवा करना, किसी भी दलित वंचित की मजदूरी समय पर देना लेकिन गाली कभी भी मत देना। शाम को दूध पीना लेकिन कुछ और न पीना। सभा को विधायक अमन गिरि ने भी संबोधित किया। संचालन विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्र ने किया। भाजपा महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि मोंटी, सुरजनलाल वर्मा, विनोद वर्मा, पुष्पा सिंह, नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed