{"_id":"572e2a474f1c1be5715cd1c0","slug":"tap-a-slow-bifre-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोकर निर्माण की धीमी गति देख बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोकर निर्माण की धीमी गति देख बिफरे डीएम
अमर उजाला ब्यूरो-तिकुनियां।
Updated Sat, 07 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा, हर हाल में बरसात के पहले पूरा करें काम
डीएम आकाशदीप ने मोहाना नदी की बाढ़ से क्षेत्र को बचाने के लिए इंदरनगर गांव में बन रही ठोकरों और खैरेटिया मंझरा बांध रोड को बचाने के लिए चल रहे काम को मौके पर जाकर देखा। मोहाना नदी पर ठोकर निर्माण की धीमी गति देखकर डीएम ने सिंचाई विभाग और परियोजना निदेशक से नाराजगी जताई। उन्होंने मोहाना नदी के कटान से गांवों को बचाने के लिए कराए जा रहे कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी का कटान रोकने के लिए ठोकरों का निर्माण अभी पूरा नही हो सका है। खैरटिया से लेकर मंझरा पूरब स्थित रेलवे लाइन किनारे बंधा रोड को भी मोहाना नदी ने पिछले साल से काटना शुरू किया है। इसके बचाव पर सिंचाई विभाग चार करोड़ रुपये की लागत से काम करा रहा है। डीएम आकाशदीप मंझरा पूरब होते हुए सीधे बांध रोड पर पहुंचे। उन्होंने साथ में मौजूद सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एसएस शर्मा को निदेश दिए कि हर हाल में बांध रोड को कटान से बचाने का काम बारिश शुरू होने से पहले जल्दी पूरा किया जाए।
डीएम ने मोहाना नदी के इंदरनगर गांव मेें मोहाना नदी से हो रहे कटान को राकेने के लिए जीओ बैग और ठोकर निर्माण कार्य को भी देखा। ग्रामीणों ने शिकायत की कि पिछले साल से काम शुरू है और अब तक काम पूरा नही हो सका है। बीच में काम बंद रहता है। इस पर डीएम ने परियोजना प्रबंधक राजेश वर्मा को लताड़ लगाई।
विज्ञापन
परियोजना प्रबंधक राजेश वर्मा ने बताया कि परियोजना के लिए कुल स्वीकृति धनराशि 11.92 करोड रुपये में से दो करोड़ 31 मार्च 2014 तक मिला है। इसके बाद धनराशि नही मिल सकी है। परियोजना के तहत पांच सौ मीटर में 240 मीटर में पक्की ठोकर और शेष में जीओ बैग लगाने का काम पूरा हो गया है। परियोजना की शेष धनराशि न मिलने के चलते काम आगे नही बढ़ पा रहा है। इस पर डीएम ने शीघ्र रिपोर्ट बनाकर देने को कहा। वहीं खैरेटिया मंझरा पूरब मार्ग पर बने बांध रोड को बचाने के काम में भी तेजी लाने को कहा।
डीएम ने गजियापुर सुहेली साइफन की जलकुंभी माह मई के अंत तक पूरी तरह से साफ कराने के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम निघासन को निर्देश दिया कि दलराजनगर, बरोही तथा चक्करपुर ड्रेन की सफाई प्रत्येक दशा में पंद्रह दिन के भीतर कराई जाए। उनके साथ एडीएम एसपी सिंह, एसडीएम लव कुमार, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एसएस शर्मा, जेई राकेश कुमार, सत्यवान वर्मा आदि मौजूद रहे।
गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण
लखीमपुर खीरी। डीएम आकाशदीप और एडीएम एसपी सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से गेहूं क्रय केंद्र महेवागंज का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर अव्यवस्थाएं देख उस पर नाराजगी जताई। डीएम ने केंद्र प्रभारी से बोरों की उपलब्धता और गेहूं स्टाक रजिस्टर देखने के बाद पूछा कि स्टाक में कितना गेहूं उपलब्ध है, जिस पर केंद्र प्रभारी ने बताया कि 2278.50 क्विंटल गेहूं स्टाक में है।
निरीक्षण के दौरान डीएम आकाशदीप ने अपना गेहूं बेचने आए मुन्नालाल निवासी ग्राम मकसोहा से असुविधाओं के बारे में पूछताछ की। डीएम ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लेें जिससे दूरदराज से आने वाले किसानों को क्रय केंद्रों पर कोई असुविधा न हो। उन्हें पेयजल, बैठने हेतु छायादार स्थान आदि अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी प्रकार की शिथिलता केंद्रों पर पायी जाएगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया
लखीमपुर खीरी। डीएम शनिवार को अचानक पतरासी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा पहुंचे। वहां अव्यवस्थाओं का अंबार देख उपलब्ध चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यों में सुधार लाने को कहा।
उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए परिसर सहित डिस्पेंसरी, वार्डों की साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर देखते हुए डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति का मिलान किया।
डीएम ने ओपीडी में उपलब्ध दवाओं की उपलब्धता के बाबत भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रोगी कल्याण समिति का गठन न होने पर नाराजगी जताते हुए समिति का गठन कर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। डीएम और एडीएम ने चिकित्सालय में इलाज करा रहे रोगियों और उनके परिवारीजनों से भी उनका हाल जाना।