{"_id":"6a76269d052725b0ef098824","slug":"talks-with-the-dm-were-inconclusive-and-contracted-buses-remained-off-the-road-for-the-fourth-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-181950-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीएम से वार्ता बेनतीजा, चौथे दिन भी नहीं चलीं अनुबंधित बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीएम से वार्ता बेनतीजा, चौथे दिन भी नहीं चलीं अनुबंधित बसें
Sat, 08 Aug 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत बस्ती हाईवे पर हड़ताल के कारण खड़ी अनुबंधित रोडवेज की बसें। संवाद
लखीमपुर खीरी। लखनऊ मार्ग पर डग्गामार वाहनों के संचालन के विरोध में अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन, लखीमपुर डिपो की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के साथ हुई वार्ता भी बेनतीजा रही।
शुक्रवार को हरदोई क्षेत्र के आरएम गौरव वर्मा और लखीमपुर एआरएम गीता सिंह की मौजूदगी में जिलाधिकारी के साथ बस संचालकों की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने एलआरपी चौराहे पर निजी वाहनों द्वारा सवारी भरने की व्यवस्था हटाकर जगह खाली कराने का आश्वासन दिया।
हालांकि, एसोसिएशन के पदाधिकारी इस पर सहमत नहीं हुए। उनका कहना था कि केवल आश्वासन नहीं, पहले एलआरपी चौराहे से डग्गामार वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कराया जाए। इसके बाद ही हड़ताल समाप्त करने पर विचार होगा।
विज्ञापन
बस संचालकों ने मांग पूरी होने तक बसों का संचालन शुरू न करने का निर्णय दोहराया। धरने में यूनियन अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, प्रेम प्रकाश वाजपेयी, रितेश श्रीवास्तव, गुल्लू राना, अमन, मुदित, प्रदीप पटेल और केसी मिश्रा सहित अन्य संचालक मौजूद रहे।