फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Take care of your ears, otherwise you may get infected

Lakhimpur Kheri News: कान की करें देखभाल, नहीं तो हो सकता है संक्रमण

Wed, 06 Aug 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 06 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Take care of your ears, otherwise you may get infected
लखीमपुर खीरी। कई लोग कान में खुजली या मैल जमा होने पर मोहल्ले की दुकान या सड़क किनारे बैठने वाले अनाड़ियों से कान साफ करा लेते हैं, लेकिन यह आदत सुनने की क्षमता तक छीन सकती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएनटी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कान में बनने वाला मैल (ईयर वैक्स) एक प्राकृतिक सुरक्षा परत है, जो धूल और बैक्टीरिया को अंदर जाने से रोकती है। सामान्य स्थिति में मैल खुद ही धीरे-धीरे बाहर निकल आता है। जरूरत से ज्यादा छेड़छाड़ करने पर यह मैल कान के अंदर गहराई में चला जाता है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे या बाजार में कान साफ करने वाले व्यक्ति अक्सर पुराने और अस्वच्छ औजार इस्तेमाल करते हैं, जिनसे बैक्टीरिया और फंगस का संक्रमण हो सकता है। कई बार ये औजार कान के पर्दे को फाड़ देते हैं, जिससे मरीज को लंबे समय तक इलाज कराना पड़ता है। सुनने की क्षमता पर स्थायी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान में दर्द, भारीपन, खुजली, या सुनाई कम देने जैसी समस्या हो तो तुरंत किसी योग्य ईएनटी डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित उपकरण और तकनीक से कान साफ करते हैं, जिससे नुकसान नहीं रहता। बच्चों केभी बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ भी डालना खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed