फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Take an oath... will not take any kind of intoxicant

Lakhimpur Kheri News: शपथ लें... किसी भी तरह का नशा नहीं करेंगे

Sun, 21 Jan 2024 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Take an oath... will not take any kind of intoxicant
नशे के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत शनिवार को स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व बाल संरक्षण विभाग की संयुक्त टीम ने लोगों को जागरूक किया। बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया गया, शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आईके रामचंदानी के नेतृत्व में शनिवार को जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के अलावा वार्डों में भर्ती भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को तंबाकू, पान, पुड़िया, सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, खैनी, शराब आदि से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद टीम ने ओयल चौकी और एलआरपी चौकी पर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा के नेतृत्व में पंफलेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला पुरुष अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. शिखर बाजपेई, डॉ. रोहित पाठक, डॉ. शिशिर पांडे, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ सुष्मिता अग्रहरि पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed