फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Take a jungle tour again in an AC tourist coach

Lakhimpur Kheri News: एसी टूरिस्ट कोच में फिर करें जंगल की सैर

Sat, 08 Nov 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Take a jungle tour again in an AC tourist coach
मैलानी में खड़ा एसी टूरिस्ट कोच।संवाद
मैलानी (खीरी)। बारिश और बाढ़ के पानी से रेलपथ किनारे जलभराव होने के बाद बंद चल रहे मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर चार नवंबर से रेल यातायात दोबारा शुरू हो गया है। अब 131 दिन बाद द्विसाप्ताहिक एसी टूरिस्ट कोच को पैसेंजर ट्रेन में फिर से जोड़ा जाएगा, जो आठ नवंबर को मैलानी से रवाना होगा। इसके बाद पर्यटक फिर से ट्रेन के जरिये दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों के दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह टूरिस्ट कोच सप्ताह में शनिवार व रविवार को संचालित होता है। शनिवार को ट्रेन नंबर 52260 में द्विसाप्ताहिक टूरिस्ट कोच मैलानी से बिछिया के लिए जोड़ा जाएगा। वापसी में ट्रेन नंबर 52259 मैलानी तक आएगी। टूरिस्ट कोच में 60 सीटें हैं। इनमें एक टीटीई के लिए है। शुक्रवार दोपहर तक 50 सीटें खाली थीं। इस प्रकार नौ पर्यटकों ने जंगल सफारी के लिए बुकिंग कराई है।
विज्ञापन

मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर 30 जून से तीन नवंबर तक रेलों का आवागमन बंद रहने से इस अवधि में एसी टूरिस्ट पैसेंजर के 35 फेरे निरस्त रहे। इस दौरान पर्यटक जंगल की सैर नहीं कर सके। गर्मी की छुट्टियों में टूरिस्ट कोच से जंगल की सैर करने का क्रेज पर्यटकों के बीच तेजी से बढ़ा था। यही कारण था कि पिछली गर्मी की छुट्टियाेें में कोच पर्यटकों से फुल रहा। निरस्त हुए दो फेरों में भी कोच में पर्याप्त पर्यटकों ने बुकिंग करा रखी थी, लेकिन आवागमन बंद होने से पर्यटकों को निराशा हाथ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे ने जोन में मैलानी-नानपारा के बीच इकलौती बची मीटरगेज लाइन को धरोहर घोषित कर दिया है। मीटरगेज देशभर से लगभग विलुप्त हो चुकी है। हेरिटेज होने के बाद यहां मीटरगेज रेल चलती रहेगी। इससे दुधवा पार्क के जंगलों के साथ ही मीटरगेज का सफर भी पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
000
मैलानी से बिछिया का टूरिस्ट कोच का किराया 265 रुपये
एसी टूरिस्ट कोच का मैलानी से बिछिया (107 किलोमीटर) तक एक तरफ का किराया 265 रुपये है। लिहाजा, पर्यटक इतनी राशि में टूरिस्ट कोच से दुधवा के जंगलों, वन्यजीवों और जैव विविधताओं के दर्शन कर सकेंगे। टूरिस्ट कोच से वापस लौटने पर इतना ही किराया देना होता है।

000
मैलानी से सुबह 6:05 बजे रवाना होगी पैसेंजर
ट्रेन नंबर 52260 मैलानी-बिछिया पैसेंजर शनिवार को सुबह 6:05 बजे मैलानी से छूटकर 10:30 बजे बिछिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 52259 बनकर बिछिया से पूर्वाह्न 11:45 बजे चलकर शाम 4:10 बजे मैलानी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed