{"_id":"62f2a66d19bf9d63371edb5f","slug":"tajiyadar-got-angry-for-refusing-to-play-dj-in-the-procession-lakhimpur-news-bly493969312","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस में डीजे बजाने से मना करने पर भड़के ताजियेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस में डीजे बजाने से मना करने पर भड़के ताजियेदार
विज्ञापन
ताजियेदारों को समझाते पुलिस वाले।
देर शाम चौकी इंचार्ज का तबादला होने के बाद उठे ताजिए
मझगईं। मोहर्रम के जुलूस में डीजे बजाने से मना करने पर ताजियेदार चौकी इंचार्ज के खिलाफ लामबंद हो गए और ताजियों को करबला जाने से रोक दिया। देर शाम अधिकारियों ने काफी समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माने। बाद में चौकी प्रभारी तबादला पत्र दिखाने पर देर शाम को ताजिये करबला को रवाना हुए।
मोहररम की दसवीं तारीख को छबबापुरवा व मझगई के मुसलमान चौक से ताजिया उठाने की तैयारी कर रहे थे। बताया गया कि छब्बापुरवा के ताजियेदार एक गाड़ी में सुराही बांधकर करबला रवाना होने वाले थे। ताजियेदारों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने डीजे बजाने से मना किया, जिससे ताजियेदार भड़क गए और। नौगवां, बेला, मझगईं, त्रिलोकपुर, गुलरा टांडा, कोठिया के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजियों को चौक से नहीं उठाया और चौकी इंचार्ज के तबादले की मांग करने लगे।
सूचना पर एसडीएम रेनू सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ राजेंद प्रसाद, पलिया कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे और ताजियेदारों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सभी ने एक स्वर में चौकी इंचार्ज के तबादले की मांग की। इसके बाद एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। देर शाम को मझगईं चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी का तबादला पसगवां कर दिया गया। इसके बाद ताजियेदारों को एसडीएम ने तबादले की कॉपी भी दिखाई। इस पर सभी ने राजी होते हुए ताजियों को उठाकर करबला का रुख किया।
विज्ञापन
मामले में चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग ताजियेदार कर रहे थे, उच्चाधिकारियों को इस बारे में बताया गया जिसके बाद चौकी इंचार्ज मझगईं का तबादला कर दिया गया और ताजियेदारों ने इस पर सहमति जताते हुए करबला में ताजियों को सुपुर्द ए खाक कर दिया। - रेनू सिंह, एसडीएम पलिया
सूचना पर मझगईं जाकर स्थिति को देखा गया, लोगों का कहना था कि चौकी इंचार्ज ने अलग तरीके से बात की और डीजे बजाने को मना किया। चौकी इंचार्ज को यहां से हटाकर पसगवां भेजा गया है। बाकी ताजियेदार तय रूट से ही करबला गए हैं।
- राजेंद्र प्रसाद, सीओ पलिया