{"_id":"665cd8ca3febb4ca2c02eae4","slug":"tables-were-installed-in-the-vote-counting-pandal-barricading-was-done-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-121353-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मतगणना पंडाल में लग गईं टेबल, कराई गई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मतगणना पंडाल में लग गईं टेबल, कराई गई बैरिकेडिंग
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर लगाए गए बैरीकेट्स संवाद
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव की मतगणना में सिर्फ एक दिन का समय शेष है। प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुटा है। विधानसभा वार बनाए गए पंडाल में टेबल और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान हुआ था। इसमें खीरी सीट से 11 और धौरहरा से 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद ईवीएम को राजापुर मंडी में बनाए गए स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मंगलवार को मतगणना के बाद होगा। प्रशासन ने मतगणना की अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबल बनाई गई हैं। साथ ही एक अन्य टेबल एआरओ की होगी। मतगणना कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण हो चुका है। मतगणना के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की पांच-पांच वीवी पैट की पर्चियों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
--
शुरुआती दो घंटे में गिने जाएंगे पोस्टल-बैलेट वोट
मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। शुरुआती दो घंटे में पोस्टल-बैलेट और सर्विस वोटरों के मतों की गिनती की जाएगी। इसके बाद विधानसभावार ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। निगरानी के लिए मंडी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मतगणना स्थल के पास बैरिकेडिंग कराई जा चुकी है। रविवार की दोपहर शहर कोतवाल अंबर सिंह ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की।