फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   swinging track, water flowing from above

Lakhimpur Kheri News: झूल रही पटरी, ऊपर से बह रहा पानी

Wed, 10 Jul 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
swinging track, water flowing from above
पलिया के पास बाढ़ के पानी से रेलवे ट्रैक की ​स्थिति
मैलानी। मैलानी-नानपारा मीटरगेज खंड के भीरा और पलिया कलां स्टेशन के बीच किमी नंबर 239 अतरिया क्रॉसिंग के पास बाढ़ के पानी से करीब 50 मीटर की दूरी में रेल मैटीरियल बह गया। पटरी तिरछी होकर झूल रही है। पानी पटरी के ऊपर से होकर बह रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पानी ट्रैक के पास तक पहुंच गया था और धीरे-धीरे ट्रैक के पार जाने लगा। मंगलवार को रेल मैटीरियल का कटान होने से पटरी नीचे आ गई और पानी रेल पटरी के ऊपर से तेज धार में बहने लगा। हालात काबू में नहीं हैं। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता मैलानी प्रभात कुमार, अधीनस्थों और निजी मजदूरों की मदद से बचाव कार्य में लगे हैं। ट्रैक को बचाने के लिए बोल्डर डाला जा रहा है।
विज्ञापन


मैलानी से नानापारा के बीच ट्रेन संचालन में लगेगा समय
रेल प्रशासन ने स्थानीय रेल अधिकारियों की मांग पर अतरिया क्रॉसिंग के पास ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए नौ से 11 जुलाई तक मैलानी से नानपारा के बीच ट्रेन संचालन बंद किया है। जब यह मांग की गई थी। उस समय तक ट्रैक सुरक्षित था। कुछ दूरी में ट्रैक के किनारे की मिट्टी कट गई थी, लेकिन मंगलवार को स्थिति भयावह हो गई। अब ट्रैक को पूरी तरह सही करने में अधिक समय लगेगा। ऐसे में 12 जुलाई से मैलानी से नानपारा के बीच ट्रेन चलने की संभावनाएं न के बराबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed