{"_id":"65ee1723cf6a9dd4dd0309b6","slug":"suv-collides-with-trolley-and-car-while-overtaking-three-killed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-115858-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ओवरटेक के समय ट्रॉली और कार से टकराई एसयूवी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ओवरटेक के समय ट्रॉली और कार से टकराई एसयूवी, तीन की मौत
विज्ञापन
संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। गोला-खुटार हाईवे पर नौवाखेड़ा के पास रविवार सुबह ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद एसयूवी सामने से आ रही वैगनआर से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार पिथौरागढ़ के तीन दोस्तों की मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे थे। वहीं, वैगनआर सवार लखीमपुर के आरपीएफ चौकी प्रभारी शिवम यादव समेत पांच लोग घायल हो गई।
हादसे में जान गंवाने वालों में पिथौरागढ़ के पीपली के डौड़ा गांव निवासी चंचल सिंह (30) पुत्र मोहन सिंह, क्वीतड़ निवासी कुंदन सिंह सौन (25) वर्ष पुत्र भूपेंद्र सिंह सौन, बाराकोट जिला चंपावत हाल जाखनी पिथौरागढ़ निवासी प्रतीक शर्मा (24) वर्ष पुत्र भुवन चंद्र शर्मा हैं। ये तीनों नरेंद्र सिंह (31) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम बिन पिथौरागढ़ और अनिकेत बोहरा (31) पुत्र दीपक बोहरा पिथौरागढ़ के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए शनिवार रात नौ बजे पिथौरागढ़ के विण जाखनी से एसयूवी से निकले थे।
रविवार सुबह करीब छह नौवाखेड़ा के पास आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते ही सामने से वैगनआर कार आती दिखी। अनियंत्रित हुई एसयूवी पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई और फिर सामने से आ रही वैगनआर से टकरा गई। टक्कर के बाद वैगनआर टकराने के बाद कार सड़क किनारे खंती में जा गिरी, जबकि एसयूवी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें चंचल, कुंदन और प्रतीक की मौत हो गई जबकि नरेंद्र और अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, वैगनआर सवार दिलीप सिंह (40), उनकी पत्नी रंजना और पुत्र अनिकेत समेत आरपीएफ लखीमपुर प्रभारी शिवम यादव और उनकी पत्नी पूजा को भी चोटें आई हैं। लखीमपुर के रहने वाले ये सभी लोग दुधवा नेशनल पार्क जा रहे थे। पुलिस ने हादसे के बाद ईंट से लदी ट्राली कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पहले भी हादसों में जा चुकीं हैं कई जानें
गोला-खुटार रोड पर सौंखिया मोड़ पर वर्ष दिसंबर 2015 में गोला नगर पालिका के सभासदों की कार ट्रॉली से टकरा गई थी। जिसमें तीन सभासदों अंजीव गिरि, वसीम अहमद, सोनू रावत की मौत हो गई थी। 28 नवंबर 2023 को कथावाचक महेंद्र अवस्थी पुत्र सुरेश कुमार निवासी कोटवारा की कार संसारपुर के पूरब में ट्रॉली से टकरा गई थी। जिसमें उनकी मौत हो गई थी।