फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suspecting murder in love affair, family members stopped the funeral

Lakhimpur Kheri News: प्रेम-प्रसंग में हत्या का शक, परिजनों ने रोकी अंत्येष्टि

Sun, 31 Aug 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Suspecting murder in love affair, family members stopped the funeral
पलिया के फरसहिया गांव निवासी मृतक करन का फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत-स्थानीय नागरिक
पलियाकलां। मेलाघाट मार्ग के पास बृहस्पतिवार को सड़क किनारे मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई। पोस्टमॉर्टम होकर जब शव फरसहिया गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की गई है और इसमें युवती के पिता व अन्य नौ लोग शामिल हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट न मिलने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने पर परिजन अड़े रहे। सूचना पर एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस परिजनों को समझाती रही, लेकिन देर शाम तक परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में फरसहिया गांव निवासी दौलतराम के 24 वर्षीय पुत्र करन का शव मेलाघाट मार्ग पर मिला था।
विज्ञापन

काफी देर बाद शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को दोपहर बाद शव पोस्टमॉर्टम होकर जब वापस आया तो परिजन रिपोर्ट दिखाने पर अड़े रहे। शनिवार को भी सुबह से परिजनों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखे जाने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शुक्रवार की देर शाम प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मृतक की मां सोमवती ने बताया कि गांव के ही एक ग्रामीण की पुत्री उसके पुत्र के पीछे पड़ी थी, जिसको लेकर कई बार वह शिकायत लेकर युवती के घर जा चुकी थीं। काफी समझाने के बाद भी उक्त युवती नहीं मानी। जिसके बाद 27 अगस्त को उसका पुत्र अपने मामा गंगाराम को इलाज कराने के लिए पलिया लेकर गया था और वापस मामा को छोड़ने के बाद से वह लापता हो गया।
काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका था। इस बीच मेलाघाट मार्ग पर शव मिलने की सूचना पर जब वह पहुंचे तो वह उसके पुत्र करन का था। मामले में पुत्र की हत्या किए जाने के आरोप युवती के पिता समेत नौ लोगों पर मां ने लगाया है। साथ ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही है।
शनिवार की देर शाम तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। उधर एएसपी प्रकाश कुमार, सीओ यादवेंद्र यादव ने भी पलिया के सुभाषनगर में जाकर छानबीन की। साथ ही परिजनों से भी वार्ता की, लेकिन परिजन अपनी बात पर अड़े रहे।

00000000

पलिया बुलाकर युवक को उतारा मौत के घाट

मृतक की मां सोमवती का आरोप है कि पलिया बुलाकर उसके पुत्र की हत्या हुई है। जिसके बाद उसका शव मेलाघाट मार्ग पर डाल दिया गया और लगातार लोग इसको दुर्घटना बताते रहे, लेकिन यहां उसके पुत्र की हत्या की गई थी। इकलौता पुत्र होने के कारण मां सोमवती व दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


0000000

नौ पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मृतक की मां सोमवती की तहरीर पर रामखिलावन, सोनेलाल, काशीराम समेत नौ लोगों पर हत्या, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए समझाया भी जा रहा है और कड़ी से कड़ी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया है।

पलिया के फरसहिया गांव निवासी मृतक करन का फाइल फोटो।

पलिया के फरसहिया गांव निवासी मृतक करन का फाइल फोटो।- फोटो : स्रोत-स्थानीय नागरिक

पलिया के फरसहिया गांव निवासी मृतक करन का फाइल फोटो।

पलिया के फरसहिया गांव निवासी मृतक करन का फाइल फोटो।- फोटो : स्रोत-स्थानीय नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed