फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Superintending Engineer from Lucknow surveyed the cutting site

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ से आए अधीक्षण अभियंता ने कटान स्थल का किया सर्वे

Fri, 08 Sep 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Superintending Engineer from Lucknow surveyed the cutting site
विभागीय अधिकारियों संग फूलबेहड़ मे कटान स्थल देखते अधीक्षण अभियंता ललित कुमार
महेवागंज। फूलबेहड़ में शारदा नदी के कटान का मुद्दा जिला मुख्यालय से लेकर राजधानी लखनऊ तक छाया हुआ है। आए दिन अधिकारियों का काफिला गूम और शंकरपुरवा गांव में दौड़ लगा रहा है। बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग ने कटान स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीण शासन से तटबंध के अंदर बसे गांवों को कटान से बचाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले माह उफनाई शारदा नदी ने जमकर तांडव मचाया था। अहिराना, मंझरी गांव का अस्तित्व समाप्त कर नदी शंकरपुरवा गांव के करीब पहुंच गई थी, इससे ग्रामीणों में हाहाकार मच गया था। इसके बाद ग्रामीणों की पुकार जिले से लेकर लखनऊ तक पहुंची। तब अधिकारी मुआयने और सर्वे में जुटे। बुधवार को आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भी कटान पीड़ितों ने ज्ञापन सौंपा। दो दिन पहले श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी भी ग्रामीणों के साथ डीएम से मिली थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ से अधीक्षण अभियंता सिंचाई ललित कुमार, अनिकेश मिश्रा और अधिशासी अभियंता जय प्रकाश के साथ धोबियाना, गूम और शंकरपुरवा गांव पहुंचे। इंजीनियरों की टीम ने कटान स्थल का निरीक्षण किया। बसे गांव व शारदा नदी की भौगोलिक स्थिति, आसपास के गांव की आबादी का सर्वे किया। करीब आधा घंटे तक निरीक्षण के बाद वह लखनऊ लौट गए। उधर, अधिशासी अभियंता जयप्रकाश ने बताया कि अधिकारी अब शासन को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed