फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sun and heat Picking Bilbila District

कड़ी धूप और गर्मी से बिलबिला उठा जिला

Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sun and heat Picking Bilbila District
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तालाब पोखर सूखे, भूगर्भ जल का स्तर गिरा
कड़ी धूप और भीषण गर्मी से पूरा जिला बिलबिला उठा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ गर्म पछुआ हवाओं का दौर शुरू हो गया है। उदय होने के साथ ही सूरज ने तपना शुरू कर दिया। दस बजते-बजते आसमान से आग बरसने लगी। कुछ ही देर में सड़कें और इमारतें तपने लगीं। इस बीच चल रही गर्म पछ़ुआ हवाओं ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। 
शनिवार को अधिकतम तापमान 39.00 और न्यूनतम तापमान 23.00 सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान पिछले तीन-चार दिनों की अपेक्षा कुछ कम है। तापमान में इस मामूली गिरावट से भी फिलहाल कोई राहत नहीं मिल पाई है। दिन में चलने वाली लू शाम को शीतलता का अहसास जरूर कराती है। 
विज्ञापन

बच्चे सुबह तो किसी तरह स्कूल चले जाते हैं लेकिन दोपहर को स्कूल से लौटते समय कड़ी चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। गर्म पछ़ुआ हवा के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह अस्तव्यस्त कर दिया है। तीन दिन पहले तक आसमान में तैरते छिटपुट बादल भी अब नजर नहीं आ रहे हैं। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है लेकिन आम लोगों में मायूसी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी धूप के चलते अप्रैल में तालाब पोखरों का पानी सूख गया है। नदियों में पानी कम हो गया है। पशु पक्षी प्यास से व्याकुल हो रहे हैं। बेहजम, मितौली, पसगवां और मोहम्मदी समेत कई ब्लाकों में भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे चला गया है। पंपिंग सेट पानी नहीं उठा पा रहे हैं। इससे किसानों को फसल सिंचाई में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed