{"_id":"670ac4b627c1be0bd4092284","slug":"sumit-murder-accused-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-131067-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सुमित हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सुमित हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
महेवागंज। उर्रा गांव निवासी सुमित हत्याकांड के आरोपी प्रमोद को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बांका भी बरामद किया है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के उर्रा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम शराब के नशे में प्रमोद कुमार गाली गलौज कर रहा था। पड़ोसी युवक सुमित ने विरोध किया तो प्रमोद ने धारदार हथियार से सुमित पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बीच बचाव करने पहुंचे सुमित के पिता जागेश्वर प्रसाद भी चोटिल हो गए थे। परिजन ने सुमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद सुमित की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की। प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि युवक ने गुस्से में आकर युवक ने घटना को अंजाम दिया था।
शुक्रवार रात आरोपी को तेतारपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी का चालान भेज दिया।