फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   suicide

दो युवक और महिला ने गले में फंदा लगाकर दी जान

Wed, 17 Jun 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
suicide
लखीमपुर खीरी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर पति-पत्नी के बीच झगड़े में जहां दो युवकों ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं एक महिला ने भी कमरे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शव उनके परिवार वालों को सौंप दिए।
विज्ञापन

आत्महत्या: एक
युवक ने पंखे से लटककर दी जान
दो दिनों से सुशांत को मोबाइल पर सर्च कर पढ़ रहा था युवक
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी सोबरनलाल ने बताया कि पुत्र अमित कुमार (28) शहर के मिश्राना चौराहा स्थित एक इनवर्टर की दुकान पर काम करता था। पति-पत्नी के बीच अनबन होने के कारण पत्नी एक साल से मायके में रह रही थी उसने पत्नी को लाने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। इससे अमित अवसाद में रहता था। इधर, दो दिन से अमित एक्टर सुशांत सिंह की मोबाइल पर सुसाइड हिस्ट्री सर्च कर पढ़ रहा था। सोमवार की देर शाम अमित ने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। बाद में अपने कमरे मेें सोने चला गया। सुबह जब आठ बजे तक अमित सोकर नहीं उठा तो परिवार वालों को चिंता हुई। कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। तमाम लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची एलआरपी चौकी पुलिस नेे शव नीचे उतारा। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच अनबन थी। इसी को लेकर कुछ दिनों से अमित अवसाद में रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

आत्महत्या: दो
पति से कहासुनी से नाराज महिला फंदे पर लटकी
फरधान। फरधान थाना क्षेत्र के गांव कोरारा कंचनपुर निवासी सोहनलाल और उसकी पत्नी रीना देवी (22) के बीच मंगलवार की सुबह आपसी विवाद हो गया। इससे नाराज रीना देवी ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और बेड पर लेट गई। एक घंटे बाद सोहनलाल ने दरवाजा खुलवाना चाहा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से देखा तो रीना का शव कमरे के कुंडे में रस्सी से लटक रहा था। सोहनलाल ने ग्राम प्रधान को बुलाकर दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के पिता थाना नीमगांव के गांव कोटवा निवासी मुन्ना लाल ने बताया कि दो वर्ष पहले पुत्री पुत्री रीना देवी की शादी गांव कोरारा कंचनपुर निवासी गोवर्धन लाल के पुत्र सोहनलाल के साथ की थी। आरोप हैै कि शादी के एक वर्ष बाद दहेज में पचास हजार रुपये, फ्रिज और कूलर की मांग करने लगे। दहेज न दे पाने के कारण रीना का पतिए जेठ, ननद और बहनोई आए दिन परेशान करते थे। मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पति ने पुत्री को मारापीटा। मारकर फांसी पर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, जेठ हरिराम, सुनील कुमार, ननद और बहनोई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या: तीन
पत्नी से कहासुनी से नाराज युवक ने गले में फंदा लगाकर दी जान
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के गांव गिनोहना निवासी उस्मान (28) की उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उस्मान ने सोमवार की रात कमरे में छत के कुंडे से लटक जान देने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने देख लिया। शोर मचाने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और रस्सी काटकर किसी तरह नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाए, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। एसओ सुनील कुमार ने बताया परिवारिक कलह से फंदे से लटक कर जान देने का प्रयास किया था। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आत्महत्या करने के पीछे तमाम वजह होती हैं। सबसे प्रमुख घर परिवार की कलह है। घर के सदस्यों को चाहिए आपस में वार्ता अवश्य करते रहें। किसी का व्यवहार बदला लगे तो उसका कारण जानने की कोशिश करें या फिर जिला अस्पताल लेकर आएं।
- डॉ. अखिलेश शुक्ला, मनोचिकित्सक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed