पलियाकलां। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का बुधवार को शुभारंभ किया गया। हवन पूजन के साथ ही डोंगे में गन्ना डालकर मिल के पेराई सत्र की शुरुआत की गई।
चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन में यूनिट हेड प्रदीप कुमार सालार, एसडीएम डॉ अमरेश कुमार, सुनील कुमार ढींगरा, मुन्नालाल चौधरी, आरएस कुशवाहा, संदीप कटियार, हरीश ज्याला, बी नागर, केके दीक्षित, केपी सिंह, अशोक चौधरी, सुनील शर्मा, सतीश श्रीवास्तव आदि मिल अधिकारियों ने हवन में आहुतियां डालीं। इसके बाद यूनिट हेड ने प्रथम गन्ने से भरी बैलगाड़ी व ट्रॉली की पूजा की और गन्ना लाने वाले किसानों को शाल भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद डोंगा पूजन कर यूनिट हेड ने अतिथियों के साथ पेराई सत्र के लिए केन कैरियर में गन्ना डालकर सत्र का शुभारंभ कराया। इस दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष विकास कपूर, उपाध्यक्ष बुंदू मियां, विशेष सचिव अरविंद कुमार सिंह, गन्ना विकास परिषद अध्यक्ष अरुण मौर्या, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथलेश कुमार, भीरा समिति अध्यक्ष आलोक मिश्रा, पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां समेत भारी संख्या में किसान व मजदूर यूनियन के पदाधिकारी व अतिथि मौजूद रहे। संवाद